सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IND vs ENG 2nd T20: शमी की हुई वापसी तो कौन होगा बाहर? दूसरे टी20 के लिए भारत की ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

2 मिनट पढ़ें
शमी

IND vs ENG 2nd T20: शमी की हुई वापसी तो कौन होगा बाहर? दूसरे टी20 के लिए भारत की ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

Advertisement

India vs England, 2nd T20I Chennai: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छी शुरुआत की. भारत ने पहला मैच जीत लिया था. अब दूसरा टी20 मैच शनिवार को चेन्नई में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस मैच की प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है. टीम इंडिया मोहम्मद शमी को वापसी का मौका दे सकती है. शमी का अब तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. लेकिन वे चोट की वजह से काफी वक्त तक भारतीय टीम से बाहर रहे.

शमी टीम इंडिया के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. वे भारत के लिए अभी तक 23 टी20 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 24 विकेट झटके हैं. शमी ने 101 वनडे मैचों में 195 विकेट झटके हैं. उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025  के लिए भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है. शमी की पहले से तैयारी हो, इसके लिए टी20 के लिए भी मौका मिला. वे पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे. लेकिन दूसरे मैच के लिए मौका दिया जा सकता है.

शमी की हुई वापसी तो टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से कौन होगा बाहर –

Advertisement

अगर शमी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली तो रवि बिश्नोई को आराम दिया जा सकता है. बिश्नोई ने पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 4 ओवर फेंके थे. इस दौरान 22 रन दिए थे. लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए थे. भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने घातक गेंदबाजी की थी. उन्होंने 3 विकेट झटके थे. वरुण दूसरे मुकाबले में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं.

भारत की दूसरे टी20 मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *