सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

Watch: अर्शदीप सिंह ने युजवेंद्र चहल से क्यों मांगी माफी? वरुण चक्रवर्ती की तारीफ में पढ़े कसीदे

2 मिनट पढ़ें
अर्शदीप सिंह

Watch: अर्शदीप सिंह ने युजवेंद्र चहल से क्यों मांगी माफी? वरुण चक्रवर्ती की तारीफ में पढ़े कसीदे

Arshdeep Singh Apologizes To Yuzvendra Chahal: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बीते बुधवार (22 जनवरी) इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की. अर्शदीप ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. वहीं अर्शदीप ने मुकाबले में भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाने वाले वरुण चक्रवर्ती की तारीफ की और टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल से माफी भी मांगी. अब सवाल यह उठ रहा है कि अर्शदीप ने बीते कुछ वक्त से बाहर चल रहे चहल से माफी क्यों मांगी? आइए जानते हैं.

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में अर्शदीप सिंह और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीतने वाले वरुण चक्रवर्ती बात करते हुए दिखाई दिए.

युजवेंद्र चहल से क्यों मांगी माफी?

वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शदीप कान पकड़कर युजवेंद्र चहल से माफी मांगते हैं. अर्शदीप की इस माफी के पीछे टीम इंडिया के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनना है. अर्शदीप इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में 2 विकेट चटकाकर भारत के लिए फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. उन्होंने टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया. कुछ वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे चहल ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 96 विकेट चटका लिए हैं. वही अर्शदीप सिंह अब 97 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

 

वरुण चक्रवर्ती को लेकर बोले अर्शदीप सिंह 

अर्शदीप सिंह ने वरुण चक्रवर्ती के बारे में बात करते हुए कहा, “बहुत ही शानदार बॉल डाल रहा है. क्योंकि टी20 में सबसे ज्यादा अहम होता है मिडिल ओवर में विकेट लेना. अगर उस वक्त बल्लेबाज आउट ना हो, तो फिर काफी तेजी से खेलते हैं. लेकिन जब से वरुण आया है, उसने मिडिल ओवर में काफी विकेट लिए हैं और हमें डेथ गेंदबाजी करने के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म दिया. उसके यही बोलेंगे कि आगे भी ऐसे ही विकेट लेता रहे.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *