सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

Kangana Ranaut के करियर की सिर्फ 30% फिल्में हिट, 10 साल से दे रहीं फ्लॉप, ‘इमरजेंसी’ एक्ट्रेस का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा है हाल

3 मिनट पढ़ें
Kangana Ranaut

Kangana Ranaut के करियर की सिर्फ 30% फिल्में हिट, 10 साल से दे रहीं फ्लॉप, 'इमरजेंसी' एक्ट्रेस का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा है हाल

Kangana Ranaut Box Office Records: बॉलीवुड की क्वीन और नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस कंगना रनौत की हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म इमरजेंसी 17 जनवरी को थिएटर्स पर रिलीज होने वाली है. फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई थी. सीबीएफसी ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने में काफी टाइम लगाया. आखिरकार सीबीएफसी के बताए कट्स के बाद फिल्म दर्शकों के लिए आने वाली है.

फिल्म में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का रोल निभा रही कंगना रनौत ने साल 2006 में बॉलीवुड डेब्यू किया था. वो पहली बार भट्ट कैंप की फिल्म गैंगस्टर में इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा के साथ दिखीं. फिल्में उनकी परफॉर्मेंस को इतना पसंद किया गया कि उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड से नवाजा गया.

इसके बाद कंगना ने तब से लेकर अब तक कुल 30 फिल्में की हैं. इमरजेंसी उनके करियर की 31वीं फिल्म है. इससे पहले कि आप इमरजेंसी देखने जाएं पहले जान लेते हैं कि उनकी पिछली फिल्मों में कितनी हिट और कितनी फ्लॉप रहीं.

कंगना रनौत की हिट फिल्में

कंगना रनौत की 30 फिल्मों में सिर्फ 9 फिल्में ही ऐसी हैं जिन्होंने ठीकठाक कमाई की है. इन फिल्मों की पूरी लिस्ट आप नीचे टेबल में देख सकते हैं.

फिल्म साल हिट/सुपरहिट/एवरेज
गैंगस्टर 2006 हिट
लाइफ इन अ मेट्रो 2007 हिट
राज- द मिस्ट्री कंटीन्यूज 2009 हिट
वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई 2010 हिट
तनु वेड्स मनु 2011 हिट
शूटआउट ऐट वडाला 2013 एवरेज
क्वीन 2014 हिट
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स 2015 सुपरहिट
मणिकर्णिका 2019 एवरेज

कंगना रनौत की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट

कंगना रनौत की टोटल फिल्मों में फ्लॉप फिल्मों का औसत ज्यादा है. उनकी 30 फिल्मों में से कुल 21 फिल्में या तो फ्लॉप हुई हैं या फिर डिजॉस्टर. नीचे टेबल में आप उन सभी फिल्मों से जुड़ी डिटेल देख सकते हैं.

फिल्म साल फ्लॉप/डिजास्टर
वो लम्हें 2006 फ्लॉप
शाका लाका बूम बूम 2007 फ्लॉप
वादा रहा- आई प्रॉमिस 2009 फ्लॉप
नॉक आउट 2010 फ्लॉप
नो प्रॉब्लम 2010 फ्लॉप
गेम 2011 फ्लॉप
रास्कल्स 2011 फ्लॉप
मिले न मिले हम 2011 फ्लॉप
तेज 2012 फ्लॉप
रज्जो 2013 फ्लॉप
रिवॉल्वर रानी 2014 फ्लॉप
उंगली 2014 फ्लॉप
आई लव एनवाई 2015 फ्लॉप
कट्टी बट्टी 2015 फ्लॉप
रंगून 2017 फ्लॉप
सिमरन 2017 फ्लॉप
जजमेंटल है क्या 2019 फ्लॉप
पंगा 2020 फ्लॉप
थलाइवी 2021 फ्लॉप
धाकड़ 2022 डिजास्टर
तेजस 2023 डिजास्टर

कंगना रनौत की फिल्मों का सक्सेस और फेलियर रेट

कंगना की टोटल 30 फिल्मों में सिर्फ 9 का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन अच्छा रहा, जबकि 21 फिल्में फ्लॉप रहीं. इस हिसाब से उनका सक्सेस रेट 30 प्रतिशत का है. वहीं फेलियर रेट 70 प्रतिशत का है. उम्मीद है कि इमरजेंसी के आने के बाद उनका सक्सेस रेट कुछ पॉइंट्स ही सही, लेकिन बढ़ जाए.

इमरजेंसी फिल्म के बारे में

इमरजेंसी 1975 में लगाई गई इमरजेंसी के दौरान की घटनाओं पर आधारित फिल्म है. फिल्म में कंगना इंदिरा के रोल में तो अटल बिहारी के रोल में श्रेयस तलपड़े दिखेंगे. फिल्म में अनुपम खेर और महिमा चौधरी भी हैं. फिल्म का डायरेक्शन और प्रोडक्शन दोनों ही कंगना ने संभाला है.

नोट: बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन से जुड़े ये आंकड़े बॉलीवुड हंगामा और पब्लिक डोमेन में मौजूद जानकारी के आधार पर हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *