सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Disability Empowerment: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार के प्रयास सराहनीय: विनोद जायसAnti-Rabies Vaccine: जानवरों के हमलों के शिकार लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता: मुकेश बंसलKarwa Chauth Mahotsav: दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर में भव्य करवा चौथ महोत्सव, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा ध्यानChhath Puja Preparation: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार, सूर घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश: रामनारायण दुबेFree Medical Camp: चौधरी कृष्ण पाल सिंह तोमर की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विनोद राणा ने दी जानकारीFarmers Welfare: बंसीलाल गुर्जर का अभिनंदन करने पहुंची दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की टीमStudent Hostel Scheme: छात्रों को होगा फायदा, ट्रिपल इंजन सरकार लगातार कर रही जनहित में काम: रोमेश चंद्र गुप्ताSpain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी

Ajith Kumar Accident: बाल-बाल बची अजित कुमार की जान, प्रैक्टिस के दौरान बुरी तरह क्रैश हुई एक्टर की कार, देखें वीडियो

2 मिनट पढ़ें
Ajith Kumar Accident

Ajith Kumar Accident: बाल-बाल बची अजित कुमार की जान, प्रैक्टिस के दौरान बुरी तरह क्रैश हुई एक्टर की कार, देखें वीडियो

Ajith Kumar Accident: तमिल एक्टर अजित कुमार एक भयानक हादसे का शिकार हो गए. एक्टर इन दिनों अपकमिंग दुबई 24-घंटे की रेस में पार्टिसिपेट करने के लिए दुबई में हैं. इस बीच मंगलवार को प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने अपनी कार पर से कंट्रोल खो दिया और उनकी कार क्रैश हो गई. इस हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची. अजित कुमार की कार क्रैश का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

6 घंटे की एंड्यूरेंस टेस्ट सेशन के दौरान अजित कुमार की कार बैरियर से टकरा गई. एक्स पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी कार आउट ऑफ कंट्रोल हो जाती है और हादसे में कार के परखच्चे उड़ जाते हैं. इसके बाद कार रुकती है और फिर अजित कुमार को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला जाता है.

 

हादसे में नहीं हुआ अजित को कोई नुकसान
हिंदुस्तान टाइम्स की मानें तो अजित कुमार की टीम ने हादसे के बारे में बात की. टीम ने कहा- हां, वो एक गादसे में बाल-बाल बच गए, दोपहर करीब 12 बजकर 45 मिनट पर प्रैक्टिस रन के दौरान उनकी रेस कार बैरियर से टकरा गई. वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उनकी मदद की. अजित दूसरी रेस कार में चले गए क्योंकि ये पूरी हो चुकी थी और उन्होंने प्रैक्टिस जारी रखी. शुक्र है, उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ.

अपनी रेसिंग टीम के मालिक हैं अजित कुमार
बता दें कि अजित कुमार की अपनी रेसिंग टीम है जिसका नाम अजित कुमार रेसिंग है. इसे उन्होंने पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था. फिलहाल वे अपने टीम के मेंबर्स मैथ्यू डेट्री, फैबियन डफीक्स और कैमरून मैकलियोड के साथ 24H दुबई 2025  के लिए दुबई में हैं. ये रेस 11-12 जनवरी को होनी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *