सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

Mohammed Shami: टीम इंडिया में शमी की वापसी लगभग तय? चैंपियंस ट्रॉफी में दिखेगा जलवा!

2 मिनट पढ़ें
Mohammed Shami

Mohammed Shami: टीम इंडिया में शमी की वापसी लगभग तय? चैंपियंस ट्रॉफी में दिखेगा जलवा!

Shami Champions Trophy 2025: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम की घोषणा नहीं की है. उसे इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलनी है. लिहाजा इन दोनों के लिए जल्द ही टीम की घोषणा हो सकती है. टीम इंडिया मोहम्मद शमी को कमबैक का मौका दे सकती है. शमी चोट की वजह से काफी वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. लेकिन उन्होंने हाल ही में गेंदबाजी करते हुए का एक वीडियो शेयर किया है.

शमी ने भारत के लिए आखिरी वनडे नवंबर 2023 में खेला था. वहीं आखिरी टेस्ट भी 2023 में ही खेला था. वे इसके बाद से कमबैक नहीं कर पाए हैं. हालांकि शमी हाल ही में डोमेस्टिक क्रिकेट में जरूर खेले थे. लेकिन पैर में दिक्कत होने की वजह से दोबारा ब्रेक लेना पड़ा. शमी ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में काफी वक्त बिताया. अब उन्होंने वापसी को लेकर अपडेट दिया है.

चैंपियंस ट्रॉफी में खेल सकती हैं शमी –

शमी ने मंगलवार को एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें वे गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. शमी ने नेट्स में काफी पसीना बहाया. शमी ने कैप्शन में लिखा, ”गति और जुनून, दुनिया पर कब्ज़ा करने के लिए पूरी तरह तैयार.” शमी ने कैप्शन के जरिए हिंट दिया कि वे पूरी तरह से फिट हैं और सिलेक्शन के लिए भी उपलब्ध हैं. हालांकि इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आयी है.

शमी का हाल का ऐसा रहा है रिकॉर्ड –

शमी डोमेस्टिक क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं. उन्होंने मध्य प्रदेश, बिहार, बड़ौदा और चंडीगढ़ के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने विकेट भी लिया था.शमी ने राजस्थान के खिलाफ महज 26 रन देकर 3 विकेट लिए थे. उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ एक मैच में 3 विकेट लिए थे. हालांकि यह टी20 मैच था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *