सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा! छोड़ा पार्टी नेता का पद, अगला PM चुने जाने तक कुर्सी पर बने रहेंगे

3 मिनट पढ़ें
जस्टिन ट्रूडो

जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा! छोड़ा पार्टी नेता का पद, अगला PM चुने जाने तक कुर्सी पर बने रहेंगे

Justin Trudeau Resigned: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार (6 जनवरी 2025) को पीएम और लिबरल पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है. कनाडाई अखबार ग्लोब एंड मेल के मुताबिक, कनाडाई पीएम ने कहा है कि वह नए प्रधानमंत्री बनाए जाने तक पद पर बने रहेंगे. देश में सांसदों के बढ़ते विरोध की वजह ट्रू़डो को इस्तीफा देना पड़ा है.

उन्होंने कहा, “मैं पार्टी नेता के रूप में, प्रधानमंत्री के रूप में इस्तीफा देता हूं, जब पार्टी अपने अगले नेता को चुनेगी तब तक मैं पद पर बना रहूंगा. कल रात मैंने लिबरल पार्टी के अध्यक्ष से उस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए कहा है.”

‘पछतावे’ को लेकर क्या बोले ट्रूडो?

इस्तीफे के ऐलान के बाद मीडिया ने ट्रूडो से पूछा कि क्या उन्हें कोई पछतावा है? इसपर कनाडाई पीएम ने कहा, “मुझे एक पछतावा है कि मैं चाहता हूं कि हम इस देश में अपनी सरकारों को चुनने के तरीके को बदलने में सक्षम हों” निवर्तमान प्रधान मंत्री का सुझाव है कि वह चाहते थे कि वोटर्स मतपत्रों पर अपनी दूसरी या तीसरी वरीयता के वोट चुन सकें. ट्रूडो ने कहा कि मैं अकेला सिस्टम को नहीं बदल सकता था, इसके लिए मुझे सभी पार्टियों का साथ चाहिए था.

इस्तीफे की क्यों आई नौबत?

जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी काफी समय से आलोचनाओं के घेरे में है. सरकार पर आरोप लग रहे थे कि वह महंगाई और रोजमर्रा के खर्चों को कम करने में नाकाम रही है. इस बीच अमेरिकी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि वह सत्ता संभालते ही कनाडा पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाएंगे. इस मुद्दे पर भी ट्रूडो की खूब फजीहत हुई और अपनी ही पार्टी के नेताओं की आलोचना के शिकार हो गए. हालात तब और खराब हो गए जब उनकी सरकार की उप-प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा कर दी .

क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि अगर अमेरिका कनाडा पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगा देगा तो इससे देश की अर्थव्यवस्था की कमर टूट जाएगी. जस्टिन ट्रूडो को लेकर क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने कहा था कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो देश की राजकोषीय हालत सुधारने की बजाय ऐसी “महंगी पड़ने वाली राजनीति करने” कर रहे हैं, जिसे देश झेल नहीं सकता. इसके बाद उनकी अल्पमत सरकार के समर्थन देने वाली पार्टी एनडीपी ने भी जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की धमकी दी थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *