सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

युजवेंद्र चहल-धनाश्री वर्मा के तलाक की वजह आई सामने! मिस्ट्री गर्ल संग मुंह छिपाकर होटल से निकले क्रिकेटर

2 मिनट पढ़ें
युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल-धनाश्री वर्मा के तलाक की वजह आई सामने! मिस्ट्री गर्ल संग मुंह छिपाकर होटल से निकले क्रिकेटर

Yuzvendra Chahal Spotted With Mystery Girl: कोरियोग्राफर और डांसर धनाश्री वर्मा और इंडियन लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के तलाक की खबरें सामने आ रही हैं. कपल ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. हालांकि दोनों में से किसी ने अपने तलाक या सेपरेशन की अनाउंसमेंट नहीं की है. इस बीच युजवेंद्र चहल को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया है जिसने क्रिकेटर के धनाश्री से तलाक लेने की अफवाहों को तूल दे दिया है.

कहा जा रहा है कि युजवेंद्र चहल मुंबई के एक होटल के बाहर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखाई दिए हैं. द न्यू इंडियन के शेयर किए गए एक वीडियो में, युजवेंद्र को बैगी लाइट ब्लू जींस के साथ एक कैजुअल सफेद ओवरसाइज टी-शर्ट पहने हुए देखा गया. वहीं उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल नजर आईं जो डार्क ग्रीन ओवरसाइज्ड स्वेटशर्ट पहने दिखाई दे रही हैं.

होटल के बाहर स्पॉट हुए तो छुपाया चेहरा!
वायरल वीडियो में युजवेंद्र चहल के साथ ये लड़की कौन है, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन मनोरंजन पोर्टल का दावा है कि युजवेंद्र को जब होटल के बाहर इस मिस्ट्री गर्ल के साथ पैपराजी ने स्पॉट किया को क्रिकेटर ने अपना चेहरा छिपा लिया.

2023 में धनाश्री ने हटा दिया था पति का सरनेम
बता दें कि धनाश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक की खबरें साल 2023 से सामने आ रही हैं. 2023 में धनाश्री ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से सरनेम ‘चहल’ हटा दिया था जिसने उनके क्रिकेटर संग तलाक की खबरों को हवा दी थी. लेकिन बाद में चहल ने इन खबरों को महज अफवाह करार दिया था. वहीं कुछ दिन पहले ही धनाश्री और चहल ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया जिसके चलते एक बार फिर कपल के तलाक की खबरें आने लगी हैं. इन खबरों पर कपल की चुप्पा इन्हें और तूल दे रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *