सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

Shan Masood SA vs PAK: शान मसूद ने तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड, केपटाउन टेस्ट में पाकिस्तान के लिए रचा इतिहास

2 मिनट पढ़ें
Shan Masood

Shan Masood SA vs PAK: शान मसूद ने तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड, केपटाउन टेस्ट में पाकिस्तान के लिए रचा इतिहास

South Africa vs Pakistan, 2nd Test: पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में शान मसूद ने इतिहास रच दिया. उन्होंने एक 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मसूद ने केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में 145 रनों की दमदार पारी खेली. वे दक्षिण अफ्रीका में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अजहर महमूद समेत कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.

पाकिस्तानी टीम पहली पारी में 194 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी. लेकिन उसने दूसरी पारी में 400 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. इस पारी में शान मसूद ने शतक जड़ दिया. उन्होंने 251 गेंदों का सामना करते हुए 145 रन बनाए. मसूद की इस पारी में 17 चौके शामिल रहे. उनके साथ-साथ बाबर आजम ने भी कमाल दिखाया. उन्होंने अर्धशतक जड़ा. बाबर ने 81 रनों की पारी खेली.

मसूद ने तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड –

शान मसूद ने अपने शतक के दम पर 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है. वे पाकिस्तान के लिए एक पारी में दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. मसूद ने अजहर महमूद को पछाड़ा है. उन्होंने 1998 में 136 रनों की पारी खेली थी. वहीं तौफीक उमर ने 135 रनों की पारी 2003 में खेली थी.

केपटाउन में बाबर आजम ने भी दिखाया दम –

बाबर आजम ने केपटाउन टेस्ट में दो अर्धशतक लगाए. उन्होंने पहली पारी में 7 चौकों की मदद से 58 रन बनाए थे. वहीं दूसरी पारी में 81 रनों की पारी खेली. बाबर ने इस दौरान 10 चौके जड़े.

पाकिस्तान के लिए दक्षिण अफ्रीका में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज –

  • शान मसूद – 145, केप टाउन, जनवरी 2025
  • अजहर महमूद – 136, जोहान्सबर्ग, फरवरी 1998
  • तौफीक उमर – 135, केप टाउन, जनवरी 2003
  • अजहर महमूद – 132, डरबन, फरवरी 1998
  • सईद अनवर – 118, डरबन, फरवरी 1998
  • यूनिस खान – 111, केपटाउन, फरवरी 2013
  • असद शफीक – 111, केपटाउन, फरवरी 2013

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *