सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

क्या अस्पताल में भर्ती हुई हैं कियारा आडवाणी? ‘गेम चेंजर’ के प्रमोशन में नहीं पहुंचीं थीं एक्ट्रेस, अब टीम ने बताई सच्चाई

3 मिनट पढ़ें
कियारा आडवाणी

क्या अस्पताल में भर्ती हुई हैं कियारा आडवाणी? 'गेम चेंजर' के प्रमोशन में नहीं पहुंचीं थीं एक्ट्रेस, अब टीम ने बताई सच्चाई

Kiara Advani Hospitalized: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गेम चेंजर के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में वे पैन इंडिया स्टार राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगीं. इन सबके बीच शनिवार को कियारा आडवाणी के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबरें फैल गईं. वहीं अब एक्ट्रेस की टीम ने सारी सच्चाई बताई बै

अस्पताल में भर्ती हुईं कियारा आडवाणी
शनिवार को खबरें फैल गईं कि  कियारा आडवाणी को शनिवार सुबह मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया. दरअसल एक्ट्रेस को मुंबई में आज अपनी अपकमिंग फिल्म गेम चेंजर के ट्रेलर लॉन्च और प्रेस मीट में शामिल होना था. हालांकि, वह इवेंट में शिरकत नहीं कर पाईं. जिसके बाद खबरें आने लगीं कि कियारा को आज सुबह ही अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. हालांकि उनके अस्पताल में भर्ती होने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. वहीं फैंस एक्टर के हॉस्पिटलाइज होने की खबर से टेंशन में आ गए. वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस की टीम ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस की टीम ने बताया है कि कियारा को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है. उनकी टीम ने बताया कि अभिनेत्री को थकान के कारण आराम करने की सलाह दी गई है, क्योंकि वह लगातार काम कर रही हैं.

 

गेम चेंजर में राम चरण संग नजर आएंगीं कियारा आडवाणी
गेम चेंजर में कियारा आडवाणी और राम चरण की रोमांटिक जोडी नजर आएगी. हाल ही में फिल्म की टीम ने लखनऊ में फिल्म का टीजर लॉन्च किया था. एक मिनट से ज्यादा लंबे टीज़र में राम खूब एक्शन सीन करने के साथ ही कियारा संग रोमांस करते नजर आए.

कथित तौर पर, यह फिल्म राजनीति की दुनिया पर आधारित है और एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी की कहानी पर फोकस्ड है जो भ्रष्ट राजनेताओं से मुकाबला करता है और निष्पक्ष चुनाव के लिए लड़ता है. एस शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

 

कियारा की पर्सनल लाइफ
कियारा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​से शादी की है. उन्होंने 7 फरवरी, 2023 को राजस्थान में सात फेरे लिए थे. इस जोड़ी को अपनी फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान प्यार हो गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *