सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

IND vs AUS: रोहित ने कोंस्टस की लगाई क्लास, बुमराह से भिड़ने के मामले पर दिया करारा जवाब

2 मिनट पढ़ें
रोहित

IND vs AUS: रोहित ने कोंस्टस की लगाई क्लास, बुमराह से भिड़ने के मामले पर दिया करारा जवाब

Rohit Sharma On Sam Konstas: सिडनी टेस्ट के पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑस्ट्रेलिया के सैम कोंस्टास आमने-सामने हो गए. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को भला-बुरा कहा. जसप्रीत बुमराह और सैम कोंस्टास के बीच विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी. अब भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने सैम कोंस्टास पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने जसप्रीत बुमराह समेत अन्य भारतीय खिलाड़ियों का बचाव किया. रोहित शर्मा ने कहा कि हमारे खिलाड़ी तब तक ठंडे मिजाज से अपना काम करते रहेंगे, जब तक हमारी विरोधी टीम के खिलाड़ी अपना आपा नहीं खोएंगे.

‘ये फालतू की चीजें बोल बच्चन करना, शोभा नहीं देता…’

रोहित शर्मा ने आगे कहा कि अगर आप भारतीय खिलाड़ियों को छेड़ेंगे तो कोई आराम से बैठने वाला नहीं है. क्रिकेट खेलो, ये फालतू की चीजें बोल बच्चन करना, शोभा नहीं देता… हमारे खिलाड़ी अपने काम पर ध्यान देते हैं, हम जानते हैं कि हमारा काम क्या है और कैसे अंजाम देना है? दरअसल रोहित शर्मा चैनल7 के साथ बातचीत कर रहे थे. वहीं, रोहित शर्मा के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने सैम कोंस्टास की आलोचना की. रिकी पोंटिंग ने माना कि जसप्रीत बुमराह से सैम कोंस्टास का उलझना बेतूका था.

‘उस्मान ख्वाजा और जसप्रीत बुमराह आमने-सामने थे, लेकिन सैम कोंस्टास…’

रिकी पोंटिंग ने कहा कि आप जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज को तंग नहीं करना चाहेंगे. जिस तरह उन्होंने पूरी सीरीज में गेंदबाजी की और उस्मान ख्वाजा को 5 दफा आउट किया, आप उससे दुश्मनी मोल लेना नहीं चाहेंगे. उन्होंने कहा कि जिस तरह उस्मान ख्वाजा और जसप्रीत बुमराह के बीच सैम कोंस्टास आए, वह ठीक नहीं था… यह उसकी लड़ाई नहीं थी. यहां उस्मान ख्वाजा और जसप्रीत बुमराह आमने-सामने थे, लेकिन सैम कोंस्टास बिना मतलब बीच में टांग अड़ाने लगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *