सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

IND vs AUS: सिडनी टेस्‍ट में रोहित शर्मा को ‘आराम’? प्रसिद्ध कृष्णा को मौका; जानें पांचवें मैच के 3 बड़े अपडेट

2 मिनट पढ़ें
रोहित शर्मा

IND vs AUS: सिडनी टेस्‍ट में रोहित शर्मा को 'आराम'? प्रसिद्ध कृष्णा को मौका; जानें पांचवें मैच के 3 बड़े अपडेट

IND vs AUS 5th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार, 3 जनवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवा व अंतिम टेस्ट मैच खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. यह खबर भारतीय खेमे से है. कप्तान रोहित शर्मा सिडनी में खेला जाने वाला पांचवा टेस्ट नहीं खेलेंगे. इस मुकाबले से जुड़े 3 बड़े अपडेट सामने आए हैं.

बता दें कि आकाशदीप चोटिल होने की वजह से सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया की हिस्सा नहीं होंगे. आकाशदीप की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है. वह लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया में वापसी करेंगे. इसके अलावा केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे. वहीं रोहित की जगह टीम में शुभमन गिल की वापसी हुई है.

यह पूरी तरह से साफ है कि यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पांचवें टेस्ट में पारी की शुरुआत करेंगे. तीन नंबर पर शुभमन गिल खेलते दिखेंगे. इसके बाद चार नंबर पर विराट कोहली और पांच नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत खेलेंगे.

सिडनी टेस्ट में भी टीम इंडिया दो स्पिनर्स के साथ उतरेगी. ऐसे में रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर दोनों अंतिम ग्यारह का हिस्सा रहेंगे. तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा एक्शन में दिखेंगे.

एक बार फिर जसप्रीत बुमराह कप्तान

भारत इस सीरीज में जो एकमात्र टेस्ट जीता था, उसमें रोहित शर्मा नहीं खेले थे. तब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के हाथ में कमान थी. अब रोहित पांचवा टेस्ट नहीं खेलेंगे तो ऐसे में बुमराह एक बार फिर कप्तानी करते दिखेंगे. बुमराह की कप्तानी में टीम इंडिया ने पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से शिकस्त दी थी. बुमराह की कप्तानी में टीम ज्यादा संतुलित दिखी थी.

पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *