सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

‘हमने जो गंवाया वो जल्द करेंगे हासिल’, Pok का नाम लिए बिना बोले अमित शाह

2 मिनट पढ़ें
अमित शाह

‘हमने जो गंवाया वो जल्द करेंगे हासिल’, Pok का नाम लिए बिना बोले अमित शाह

Amit Shah At Book Launch: दिल्ली में जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख: सातत्य और संबद्धता का ऐतिहासिक वृत्तांत नाम की किताब के विमोचन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री ने गुरुवार (02 जनवरी, 2025) को हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने आर्टिकल 370 से लेकर आतंकवाद को लेकर अपनी बात रखी. इसके साथ ही उन्होंने इशारों-इशारों में ये भी कह दिया कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी जल्द ही भारत का हिस्सा होगा.

उन्होंने कहा, “अंग्रेजों के समय लिखे गए इतिहास की व्याख्या ही गलत थी. पूरी दुनिया में भारत एक ऐसा देश है जो संस्कृति से जुड़ा हुआ है. इस देश की व्याख्या वो नहीं कर सकते जो जिओ पॉलिटिकल नजरिए से देश को देखते हैं. भारत को समझने के लिए देश को जोड़ने वाले तत्वों को समझना होगा. देश में जो कला, वाणिज्य और संस्कृति कश्मीर में थी, वही धीरे-धीरे पूरे भारत में फैली. कश्मीर भारत का अविभाज्य अंग पहले भी था, आज भी है और हमेशा रहेगा.”

‘370 ने आतंकवाद का बीज बोया’

गृह मंत्री ने कहा, “मोदी सरकार ने आर्टिकल 370 को खत्म करने का काम किया. इसी 370 ने कश्मीर में आतंकवाद और अलगावाद का बीच बोया था. 370 के हटने के बाद आतंकी घटनाओं में कमी आई. घाटी से आतंकवादा के इकोसिस्टम को नष्ट कर दिया.”

उन्होंने आगे कहा, “कई बार लोग मुझसे पूछते हैं कि धारा 370 और आतंकवाद का क्या रिश्ता है? उन लोगों को शायद मालूम नहीं कि धारा 370 ने ही घाटी के युवाओं के मन में अलगाववाद का बीज बोने का प्रयास किया. मुस्लिम आबादी देश के कई हिस्सों में है, फिर देश के किसी हिस्से में क्यों आतंकवाद नहीं आया. फिर एक दलील देते हैं कि पाकिस्तान सटा हुआ है. तो ऐसे तो गुजरात, राजस्थान और पंजाब भी पाकिस्तान से सटा हुआ है. फिर सिर्फ कश्मीर में ही आतंकवादी घटनाएं ज्यादा क्यों?”

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 8,000 साल पुराने प्राचीन ग्रंथों का हवाला देते हुए भारत के साथ जम्मू कश्मीर और लद्दाख के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक एकीकरण पर जोर दिया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *