सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार की नाकामियों पर आरोप पत्र जारी किया

2 मिनट पढ़ें
मनोज तिवारी

मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार की नाकामियों पर आरोप पत्र जारी किया

मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार की नाकामियों पर आरोप पत्र जारी किया

* पूर्वांचल वासियों को दिल्ली से बाहर निकाला

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार के विरुद्ध आरोप पत्र जारी करने के लिए यमुना विहार स्थित जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें पार्टी के तीनों विधायक मोहन सिंह बिष्ट जितेंदर महाजन अजय महावर शाहदरा नॉर्थ जोन के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता जिला अध्यक्ष पूनम चौहान मनोज त्यागी दीपक चौहान मौजूद रहे प्रेस वार्ता का संचालन भाजपा नेता आनंद त्रिवेदी ने किया |

मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया तो पीने के पानी ,पानी निकासी की समस्या टूटी सड़कों झुग्गी बस्तियों में सुलभ शौचालय के अभाव लचर परिवहन व्यवस्था के लिए आम आदमी पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराया उन्होंने कहा कि अपनी इन नाकामियों को छुपाने के लिए अरविंद केजरीवाल संजीवनी और महिला सम्मान योजना के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं जबकि दिल्ली सरकार के ही विभागों ने साफ कर दिया है कि ऐसी कोई योजना ही सरकार द्वारा नहीं चलाई जा रही है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनी तो सोनिया विहार पुस्ता रोड करावल नगर रोड काली घटा रोड गांवड़ी रोड चौड़ीकरण करवाएंगे और भेदभाव मुक्त शासनिक व्यवस्था देंगे

मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद के अरविंद केजरीवाल ने सत्ता हासिल करने के लिए पूर्वांचल वासियों को छला और जब कोरोना कल में उन्हें सरकार की जरूरत पड़ी तो बसों में भरकर उन्हें दिल्ली की सीमा के बाहर धकेल दिया | विधायक मोहन सिंह बिष्ट अजय महावर एवं जितेंद्र महाजन ने कहा कि भाजपा विधायक होने के कारण हमारे क्षेत्र में विकास की योजनाओं को रोका जा रहा है अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है लेकिन फिर भी हमने केंद्र सरकार और सांसद जी के सहयोग से क्षेत्र का समुचित विकास करने की कोशिश की अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी तो हम इन्हें अति विशिष्ट विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे और बिना भेदभाव के संक्षिप्त विकास की योजनाएं लागू करेंगे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *