सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

रामायण-महाभारत को अरबी भाषा में ट्रांसलेट करने वाले शख्स से मिले PM मोदी, मन की बात में भी किया था जिक्र

2 मिनट पढ़ें
PM मोदी

रामायण-महाभारत को अरबी भाषा में ट्रांसलेट करने वाले शख्स से मिले PM मोदी, मन की बात में भी किया था जिक्र

PM Narendra Modi Kuwait Visit:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (21 दिसंबर) को दो दिवसीय यात्रा पर कुवैत पहुंचे हैं, उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान उन्हें अरबी भाषा की रामायण और महाभारत भी भेंट की गई. प्रधानमंत्री ने कुवैत में अब्दुल्ला अल बरून और अब्दुल लतीफ अल नेसेफ से मुलाकात की. पीएम मोदी ने दोनों की सराहना की और उनकी पुस्तक पर हस्ताक्षर किए. पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने ग्रेट काम किया है.

दरअसल, अब्दुल्ला अल बरून ने रामायण और महाभारत दोनों को अरबी में ट्रांसलेट  किया है. वहीं, अब्दुल लतीफ अल नेसेफ ने रामायण और महाभारत के अरबी संस्करण प्रकाशित किए हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में भी उनके इन प्रयासों को लेकर जिक्र किया था. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर अनुरोध के बाद 101 वर्षीय आईएफएस अधिकारी मंगल सेन हांडा से भी मुलाकात की, जो भारतीय इतिहास के जीवंत साक्षी हैं.

किताब के पब्लिशर ने की पीएम मोदी की तरीफ

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पुस्तक के प्रकाशक अब्दुललतीफ अलनेसेफ कहा, “मैं बहुत खुश हूं, यह मेरे लिए सम्मान की बात है. पीएम मोदी इससे बहुत खुश है. ये किताबें बहुत महत्वपूर्ण हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों पुस्तकों पर हस्ताक्षर किए हैं. यह उनके जीवन के लिए बहुत बड़ा क्षण हैं, जो सदैव उनके साथ रहेंगे.”

 

43 साल बाद किसी प्रधानमंत्री का कुवैत दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के विशेष निमंत्रण पर दो दिवसीय कुवैत यात्रा पर हैं. यह दौरा 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है, जिससे दोनों देशों के बीच गहरे ऐतिहासिक और कूटनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है. कुवैत पहुंचने पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया.

उन्होंने एक्स पर लिखा, “कुवैत में उतरते ही गर्मजोशी से स्वागत किया गया. 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है, और इससे निस्संदेह विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कुवैत मित्रता मजबूत होगी. मैं आज और कल के लिए निर्धारित कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *