सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

Govinda Son Debut: गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहुजा का एक्टिंग डेब्यू, 2025 में लवस्टोरी से मचाएंगे धमाल!

2 मिनट पढ़ें
Govinda Son Debut

Govinda Son Debut: गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहुजा का एक्टिंग डेब्यू, 2025 में लवस्टोरी से मचाएंगे धमाल!

Govinda Son Debut: गोविंदा ने पिछले 35 सालों में आंखें, साजन चले ससुराल, कुली नं. 1, एक और एक ग्यारह, भागमभाग और पार्टनर जैसी कॉमिक फिल्मों के जरिए फैंस को खूब हंसाया है. वे आज भी इंडियन सिनेमा के सबसे पॉपुलर एक्टर माने जाते हैं. कई फिल्म प्रोड्यूसर्स उनके साथ अलग-अलग जॉनर पर फिल्म बनाने के लिए इच्छुक हैं.

लव स्टोरी में नजर आएंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन

अब, 2025 में उनके बेटे यशवर्धन आहुजा सिल्वर स्क्रीन पर अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यशवर्धन आहुजा अपनी एक्टिंग की शुरुआत हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर साई राजेश की आने वाली फिल्म से करने जा रहे हैं. ये फिल्म एक खास लव स्टोरी होगी. फैंस गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहुजा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.

यशवर्धन ने इस भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था और अपनी मेहनत से उन्हें ये भूमिका मिली है. इस फिल्म को साई राजेश डायरेक्ट करेंगे और इसे मधु मंटेना, अल्लू अरविंद और SKN फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा. अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

 

कौन होगा फीमेल लीड?

रिपोर्ट्स ये भी हैं कि फिल्म के लिए फीमेल लीड की तलाश जारी है, क्योंकि मेकर्स एक नई जोड़ी लॉन्च करना चाहते हैं. मुकेश छाबड़ा इस नेशनवाइड हंट की अगुवाई कर रहे हैं और कास्टिंग डायरेक्टर को अब तक 14,000 से ज्यादा ऑडिशन क्लिप्स मिल चुके हैं. फिल्म के लिए फीमेल लीड जल्द ही फाइनल हो जाएगी. क्योंकि मेकर्स फिल्म को समर 2025 तक फ्लोर पर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं.

साई राजेश और प्रोड्यूसर इस लव स्टोरी के लिए एक स्पेशल म्यूजिक एल्बम तैयार करने पर काम कर रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि लव स्टोरी में म्यूजिक का बड़ा रोल होता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *