सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

‘भारत में नहीं करूंगा कॉन्सर्ट जब तक…’, दिलजीत दोसांझ ने लिया बड़ा फैसला, फैंस का टूटा दिल

3 मिनट पढ़ें
दिलजीत दोसांझ

'भारत में नहीं करूंगा कॉन्सर्ट जब तक...', दिलजीत दोसांझ ने लिया बड़ा फैसला, फैंस का टूटा दिल

 Diljit Dosanjh Declare Not Any Concert In India:दिलजीत दोसांझ भारत के अलग-अलग शहरो में अपना दिल लुमिनाटी टूर कर रहे हैं. उनके इन कॉन्सर्ट को लेकर फैंस में जबरदस्त दीवानगी देखी जा रही है. हालांकि उनका ये कॉन्सर्ट लगातर विवादों में भी बना हुआ है. वहीं इन सबके बीच पंजाबी सिंगर ने बड़ा फैसला लिया है जिससे फैंस का दिल टूट गया है.

दिलजीत दोसांझ ने क्यों कहा वे भारत में कॉन्सर्ट नहीं करेंगे? 
दरअसल पंजाबी सुपरस्टार ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि जब तक सरकार भारत में संगीत कार्यक्रम के बुनियादी ढांचे में सुधार नहीं करती, तब तक वह भारत में फिर से एक म्यूजिक कॉनसर्ट नहीं करेंगे. बता दें कि दिलजीत ने यह बयान शनिवार रात चंडीगढ़ में परफॉर्म करते हुए दिया. कॉन्सर्ट से एक फैन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, दिलजीत दोसांझ स्टेज से देश में खराब इंफ्रॉस्ट्रक्चर पर अपनी निराशा जहारि की. दिलजीत ने कहा “मैं डेजिग्नेटेड अधिकारिय़ों को बताना चाहता हूं कि भारत के पास लाइव शो के लिए इंफ्रॉस्ट्रक्चर नहीं है. यह एक बड़ा रेवेन्यू जेनरेट करने वाला स्पेस है. यह कई लोगों को रोजगार भी देता है. प्लीज इस स्पेस पर भी फोकस करें.”

दिलजीत ने आगे कहा,“मैं बीच में एक स्टेज सेट अप करने की कोशिश करूंगा, जबकि भीड़ इसके चारों ओर डिस्ट्रिब्यूट हो. जब तक यहां हालात नहीं सुधरेंगे मैं यहां शो नहीं करूंगा. हमें परेशान करने के बजाय बुनियादी ढांचे में सुधार करें.”

 

 

दिलजीत पर कॉन्सर्ट की टिकटों के कालाबाजारी के लगे आरोप
बता दें कि शो के टिकट ऊंची कीमतों पर दोबारा बेचे जाने के बाद दिलजीत के म्यूजिक कॉन्सर्ट की आलोचना की गई थी. जबकि कई लोगों ने पंजाबी अभिनेता-गायक पर उनके कॉन्सर्ट टिकटों की कालाबाजारी के लिए भी आरोप लगाये हैं. वहीं  गायक ने कहा कि वह उन लोगों से निराश हैं जो टिकटों की कालाबाजारी के लिए उनसे सवाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह ऐसे कालाबाजारी करने वालों से जुड़े नहीं हैं और कहा कि अगर टिकट इस तरह बेचे जा रहे हैं, तो एक कलाकार कुछ नहीं कर सकता.

भारत में दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट में फैंस की भारी भीड़ देखी गई है. पंजाबी सुपरस्टार ने दिल्ली से अपने दिल लुमिनाटी टूर का शानदार आगाज किया था. इसके बाद उन्होंने जयपुर, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु में शानदार परफॉर्म किया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *