सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

Pushpa 2 Box Office Collection Day 2: ‘पुष्पा 2’ दूसरे दिन भी कर रही धाकड़ कमाई, ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ के रिकॉर्ड खतरे में

2 मिनट पढ़ें
Pushpa 2 Box Office Collection Day 2

Pushpa 2 Box Office Collection Day 2: 'पुष्पा 2' दूसरे दिन भी कर रही धाकड़ कमाई, 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' के रिकॉर्ड खतरे में

Pushpa 2 Box Office Collection Day 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज होते ही बवाल मचा दिया है. फिल्म ने पहले ही दिन एक के बाद एक देश के सबसे बड़े स्टार्स की फिल्मों के रिकॉर्ड किसी तिनके की तरह तोड़ डाले.

सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में मिलाकर 168.3 करोड़ की कमाई कर डाली. पेड प्रीव्यू की 10.1 करोड़ की कमाई जोड़ दें तो फिल्म का कलेक्शन ओपनिंग डे पर 178.4 करोड़ हो चुका था.

 

‘पुष्पा 2’ का सेकेंड डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अब फिल्म की कमाई से जुड़े दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. सैक्निल्क के मुताबिक, ‘पुष्पा 2’ ने 6:25 बजे तक 49.71 करोड़ की कमाई कर ली है. टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ के पार जा चुका है. फिल्म ने अभी तक 224.61 करोड़ की कमाई कर ली है.

भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के रिकॉर्ड खतरे में

सैक्निल्क के मुताबिक, पुष्पा 2 दो दिनों के आखिरी आंकड़े आते-आते सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 की अब तक की कमाई को पार कर सकती है. सैक्निल्क के मुताबिक, सिंघम अगेन ने अभी तक 247.71 करोड़ और भूल भुलैया 3 ने 259.71 करोड़ कमा लिए हैं.

पुष्पा 2: द रूल के बारे में

साल 2021 में आई पुष्पा के सेकेंड पार्ट के साथ डायरेक्टर सुकुमार और एक्टर अल्लू अर्जुन की जोड़ी एक बार फिर से थिएटर्स में लौटी है. और लौटते ही फिल्म ने ब्लॉकबस्टर का तमगा ले लिया है. फिल्म में फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना ने भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है. इस बार अल्लू का किरदार ज्यादा ताकतवर और स्वैग के साथ पेश किय गया है, जो लोगों को पसंद आ रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *