सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

BJP नेता जितेन्द्र सिंह शंटी ने थामा AAP का दामन, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर बोला हमला, जानें क्या कहा?

3 मिनट पढ़ें
BJP नेता जितेन्द्र सिंह शंटी

BJP नेता जितेन्द्र सिंह शंटी ने थामा AAP का दामन, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर बोला हमला, जानें क्या कहा?

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (5 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पूर्व बीजेपी विधायक जितेन्द्र सिंह शंटी का आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया. जितेंद्र सिंह शंटी साल 2013 में बीजेपी से विधायक रह चुके हैं.

उन्होंने प्रख्यात समाजसेवी, पूर्व विधायक पद्मश्री श्री जितेंद्र सिंह शंटी को पट्टा पहनाकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई.  उन्होंने शंटी का आप में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी.

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शंटी समाजसेवा के कार्यों को लेकर दिल्ली सहित देश और  देश और दुनिया भर में लोकप्रिय हैं. इस काम में वह तीन दशक से जुटे हैं. वह अभी तक वह 70 हजार से ज्यादा डेड बॉडी का अंतिम संस्कार करा चुके हैं. कोरोना काल में जब लोग घर के लोगों के डेड बॉडी लेने से कतराते थे, तब भी वो डेड बॉडीज को एक्सेप्ट कर सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करते थे.

वह दो बार पार्षद और एक बार रह चुके हैं. अब आप सरकार के साथ करेंगे तो उनकी सेवाओं को 10 गुना बल मिलेगा. इसके अलावा, उन्होंने बीजेपी और केंद्र पर दिल्ली में लॉड एंड आर्डर को लेकर हमला बोला. उन्होंने कहा, “दिल्ली में बुरे हालात हैं. खुलेआम मर्डर को बदमाश अंजाम दे रहे हैं. दिल्ली पर गैंगस्टर्स का कब्जा हो गया है, लेकिन इसकी केंद्र सरकार को परवाह नहीं है.”

आप के विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि बीजेपी से पूर्व विधायक रहे और पद्म श्री से सम्मानित जितेन्द्र सिंह शंटी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए. कोरोना महामारी के दौरान बड़े पैमाने पर लोगों की सहायता करने की वजह से वह एम्बुलेंस मैन के नाम से भी जाने जाते हैं.

 

‘परमात्मा ने फिर सेवा का मौका दिया’

वहीं, आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद जितेन्द्र सिंह शंटी ने कहा कि आज सही मायने मैं आज अरविंद केजरीवाल का आभारी हूं. मैं, राजनीति से बहुत दूर जा चुका था. कोविड-19 महामारी के दौरान परमात्मा ने मुझे लोगों की सेवा का मौका दिया.

कोरोना के दौरान एक दिन जब मुझे लावारिश लाशों का दाह संस्स्कार के दौरान जब तत्कालीन सीएम केजरीवाल का फोन आया और कहा कि मैं भी इस यज्ञ में आहुति देना चाहता हूं. तो मैंने उनसे सोचने का समय मांगा.

अब मैं अपने परिवार और चाहने वालों के साथ मिलकर फैसला लिया कि एक बार फिर लोगों की सेवा राजनीति में सक्रिय होकर करूंगा. उन्होंने ये भी कहा कि मुझे और केजरीवाल में बड़ी समानता यह है कि दोनों व्यक्ति भगत सिंह के विचारधारा पर चलने वाले हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *