सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Exclusive: ‘बीजेपी की राजनीति अजीब, उन्हें लोगों के मुद्दे समझ नहीं आ रहे’, वायनाड में बोलीं प्रियंका गांधी

3 मिनट पढ़ें
प्रियंका गांधी

Exclusive: 'बीजेपी की राजनीति अजीब, उन्हें लोगों के मुद्दे समझ नहीं आ रहे', वायनाड में बोलीं प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi In Waynad: वायनाड से कांग्रेस की प्रत्याशी प्रियंका गांधी ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने कहा कि मेरा टारगेट है कि अगर मुझे मौका मिलेगा तो मैं वायनाड की जनता के लिए दिन-रात काम करूंगी, उनकी सेवा करूंगी.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमान पर उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान कोई मौजूद नहीं था फिर भी लोग बिना वजह की अफवाह उड़ा रहे हैं. मैंने खुद डीएम से बात की और उनसे पूछा कि क्या ऐसा हुआ है. ये बीजेपी बिना बात के बात बना रही है.

बीजेपी की पॉलिटिक्स पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी?

उन्होंने बीजेपी की राजनीत पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें तो यही नहीं पता कि जनता क्या चाह रही है. जब देश में इतनी महंगाई और बेरोजगारी है, लोग परेशान हैं ऐसे समय में ये लोग अजीब सी पॉलिटिक्स कर रहे हैं. नामांकन में संपत्ति घोषित करने को लेकर बीजेपी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी मेरी संपत्ति को लेकर बिना वजह बवाल कर रही है. ये स्वाभाविक है कि वो ऐसा करेंगे.

 

राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को दिया खास संदेश

वहीं, वायनाड से पूर्व सांसद राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को खास संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मुझसे कहा है कि वायनाड की जनता मुझसे बहुत प्यार करती है और अब ये रिश्ता मुझे निभाना है. बहुत ही दिल लगाकर काम करना है.

परिवारवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमेठी से किशोरी लाल ने चुनाव जीता है और यहां पर मुझे चुनाव लड़ने का मौका पार्टी ने दिया. मैं यहां पर चुनाव लड़ रही हूं किसी की गद्दी पर नहीं बैठाया जा रहा है. अभी हार और जीत का फैसला होना है. अगर जनता मुझे चुनती है तो सेवा करूंगी और नहीं चुनती है तो एक प्रतिनिधि के तौर पर ये सेवा जारी रहेगी. जाति जनगणना के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो मेरे भाई की मांग है वही मेरी भी मांग है, जातिगत जनगणना होनी चाहिए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *