सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

1984 दंगा मामले में जगदीश टाइटलर के खिलाफ आरोप तय, 3 अक्टूबर को रिकॉर्ड होंगे सबूत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi court framed charges of murder and other offences against Jagdish Tytler 1984 दंगा मामले में जगदीश टाइटलर के खिलाफ आरोप तय, 3 अक्टूबर को रिकॉर्ड होंगे सबूत

 

Delhi News: दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर (Jagdish Tytler) के खिलाफ 1984 के सिख विरोध दंगा मामले में हत्या और अन्य अपराधों को लेकर आरोप तय किया है. मामले की सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई. इसके विशेष जज राकेश स्याल ने निर्देश दिया कि टाइटलर के खिलाफ सुनवाई चलाई जानी चाहिए क्योंकि उन्होंने खुद को अपराधों के लिए दोषी नहीं माना है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक 30 अगस्त को जज ने कहा था कि आरोपी के खिलाफ आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त आधार है. अन्य चार्जशीट में एक गवाह ने कहा कि जगदीश टाइटलर 1 नवंबर 1984 को गुरुद्वारा पुल बंगश के सामने सफेद रंग की एम्बेसेडर कार से आए थे. वह भीड़ को यह कहकर उकसा रहे थे कि सिक्खों की हत्या करो. उन्होंने हमारी मां की हत्या की है. जिसके बाद तीनों की हत्या कर दी गई.

3 अक्टूबर को अगली सुनवाई

Advertisement

कोर्ट ने विभिन्न अपराधों को लेकर आरोप तय करने के आदेश दिए थे. इनमें गैरकानूनी तरीके से इकट्ठा होना, दंगा, विभिन्न समूहों के बीच विद्वेष पैदा करना, जबरन घर में घुसना और चोरी करना शामिल है.  स्पेशल जज ने मामले की सुनवाई और सबूत रिकॉर्ड करने 3 अक्टूबर की तारीख तय की है. बता दें कि 1984 में तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के बाद भीड़ हिंसक हो गई थी और तीन सिखों को जलाकर मार दिया गया था.

टाइटलर की दलील को कोर्ट ने किया खारिज

मृतकों में से एक बादल सिंह की पत्नी लखविंदर कौर शिकायतकर्ता हैं. कोर्ट ने कहा कि जगदीश टाइटलर ने दंगाइयों को हिंसा का इस्तेमाल करने के लिए उकसाया. वहीं, कोर्ट ने टाइटलर की उस दलील को भी खारिज कर दिया है गवाहों ने उनके मुवक्किल को फंसाने की कोशिश की है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *