सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

पार्ले-जी खाकर गुजारे दिन, टीचर ने भरी थी 2 साल की स्कूल फीस, ऐसा रहा राजकुमार राव का सफर

3 मिनट पढ़ें

Rajkummar Rao Teachers Paid His 'School Fee For 3 Years' As His Family Did  Not Have Any Money; Says 'We Were NOT Dying Of Hunger...'

 

पार्ले-जी खाकर गुजारे दिन, टीचर ने भरी थी 2 साल की स्कूल फीस, ऐसा रहा राजकुमार राव का सफर

एक्टर राजकुमार राव ने बॉलीवुड में आने से पहले काफी स्ट्रगल किया. कभी उन्हें पार्ले-जी खाकर गुजारा करना पड़ा. वहीं आर्थिक तंगी के दौरान उनके टीचर ने उनकी स्कूल फीस भरी थी.

बॉलीवुड के शानदार एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ की सुपर सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं. 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से राजकुमार ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. स्त्री 2 सिनेमाघरों में गर्दा उड़ाते हुए ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है.

स्त्री 2 के जरिए एक बार फिर से फैंस को अपना दीवाना बनाने वाले राजकुमार राव 31 अगस्त को अपना 40वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. एक्टर का जन्म हरियाणा के गुरुग्राम में 31 अगस्त 1984 को हुआ था. राजकुमार बॉलीवुड में 14 साल से है और अब हिंदी सिनेमा के टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं. हालांकि ये सफर उनके लिए आसान नहीं रहा. आइए जानते हैं कि वे कैसे ‘एक्टिंग के राजकुमार’ बनने में कामयाब हुए.

टीचर ने भरी थी 2 साल की स्कूल फीस

राजकुमार का जन्म एक मध्यमवर्गीय फैमिली में हुआ था. राजकुमार के पिता का नाम सत्यपाल यादव था. और मां का नाम कमलेश यादव. राजकुमार के माता-पिता दोनों ही अब इस दुनिया में नहीं है. उनके पिता का साल 2019 में और मां का साल 2017 में निधन हो गया था. राजकुमार की फैमिली को कभी पैसों की तंगी से भी जूझना पड़ा था. तब एक्टर की 2 साल की स्कूल फीस उनके एक टीचर ने भरी थी.

पार्ले-जी खाकर और फ्रूटी पीकर गुजारे दिन

एक्टर बनने का सपना लिए राजकुमार राव ने मुंबई का रुख किया. हालांकि उनके लिए यहां रहने का कोई ठिकाना नहीं था. न ही आमदनी का कोई जरिया था. तब एक्टर कभी पार्ले-जी बिस्कुट खा लेते थे तो कभी फ्रूटी पीकर गुजारा करते थे. एक्टिंग की बारीकियां सीखन के लिए राजकुमार ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से एक्टिंग कोर्स किया. इसके बाद उन्होंने कई एड में काम किया. उन्हें फिल्मों के लिए ऑडीशन के लिए दर-दर भी भटकना पड़ा.

पहली फिल्म की फीस थी सिर्फ 11 हजार रुपये

राजकुमार राव को कड़े संघर्ष के बाद डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी की फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा’ में ब्रेक मिल गया था. ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी. फिल्म के लिए ऑडीशन देने के बाद उन्हें बाद में कॉल करके उनके सिलेक्शन की जानकारी दी गई थी. बता दें कि राजकुमार को ‘लव, सेक्स और धोखा’ के लिए सिर्फ 11 हजार रुपये फीस दी गई थी.

राजकुमार ने अपने 14 साल के करियर में ‘काय पो छे’, ‘शाहिद’, ‘अलीगढ़’, ‘बधाई दो’, ‘स्त्री’, ओमेट्रा, ‘न्यूटन’, ‘शादी में जरुर आना’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘हमारी अधूरी कहानी’, ‘जजमेंटल है क्या’, ‘डॉली की डोली’, ‘राब्ता’ जैसी फिल्मों में काम किया. अपने संजीदा अभिनय के चलते वे ‘एक्टिंग के राजकुमार’ बनने में कामयाब रहे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *