सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

अक्षय को पछाड़कर दीपक तिजोरी को मिला था ये रोल, एक्टिंग से डायरेक्शन तक सबमें आजमाया हाथ

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

deepak tijori birthday special actor beats akshay kumar in audition know  debut movie unknown facts | Deepak Tijori Birthday: अक्षय को पछाड़कर दीपक  तिजोरी को मिला था ये रोल, एक्टिंग से डायरेक्शन

 

अक्षय को पछाड़कर दीपक तिजोरी को मिला था ये रोल, एक्टिंग से डायरेक्शन तक सबमें आजमाया हाथ

63 साल के होने जा रहे एक्टर दीपक तिजोरी ने कई फिल्मों में काम किया था. एक रोल के लिए तो उन्होंने अक्षय कुमार तक को ऑडीशन में फेल कर दिया था.

बॉलीवुड में एक समय साइड रोल करके ही सुर्खियों में रहे एक्टर दीपक तिजोरी 28 अगस्त को 63 साल के होने जा रहे हैं. दीपक तिजोरी का जन्म 28 अगस्त 1961 को मुंबई में हुआ था. दीपक ने सपोर्टिंग रोल की मदद से ही बड़े स्टार की तरह पहचान बनाई थी. हालांकि वे बॉलीवुड में लंबी पारी नहीं खेल पाए.

दीपक 90 के दशक के चर्चित एक्टर रहे हैं. उन्होंने अक्षय कुमार-आमिर खान से लेकर शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार्स तक काम किया. हालांकि वे अपने समकालीन एक्टर्स की तरह स्टारडम को बरकरार नहीं रख सके. अब वे एक गुमनाम जीवन जी रहे हैं. आइए आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी कुछ खास बातें बताते हैं.

‘तेरा नाम मेरा नाम’ से किया डेब्यू 

दीपक तिजोरी ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत साल 1988 में आई फिल्म ‘तेरा नाम मेरा नाम’ के जरिए की थी. हालांकि उन्हें बड़ी और खास पहचान मिली थी साल 1990 की सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ से. इस फिल्म में राहुल रॉयऔर अनु अग्रवाल ने लीड रोल प्ले किया था. दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी. वहीं दीपक ने भी अपने काम से फैंस का दिल जीत लिया था.

Advertisement

बतौर लीड एक्टर फ्लॉप रही डेब्यू फिल्म

बॉलीवुड में शुरुआती कुछ सालों तक दीपक साइड और सपोर्टिंग रोल ही करते रहे. उन्हें पहली बार बड़े पर्दे पर लीड एक्टर बनने का मौका मिला साल 1993 में आई फिल्म ‘पहला नशा’ के जरिए. इस फिल्म में उनके साथ रवीना टंडन और पूजा भट्ट ने काम किया था. हालांकि तीनों कलाकारों की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी.

अक्षय कुमार को पछाड़कर दीपक तिजोरी को मिला था ये रोल

दीपक तिजोरी की यादगार फिल्मों में साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ भी शामिल है. इसमें आमिर खान ने लीड रोल निभाया था. बता दें कि दीपक ने जो रोल प्ले किया था उसका ऑडीशन अक्षय कुमार ने भी दिया था लेकिन वे रिजेक्ट हो गए थे. इसके बाद मेकर्स ने दीपक तिजोरी को कास्ट किया था.

दीपक की फिल्में

दीपक ने ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘तेरा नाम मेरा नाम’, ‘आशिकी’ और ‘पहला नशा’ के अलावा अपने करियर में ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘सड़क’, ‘अंजाम’, ‘क्रोध’, ‘फरेब, और ‘बादशाह’ में भी काम किया. उन्होंने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया. उनके डायरेक्शन में बनी फिल्में ‘ऊप्स’, ‘टॉम डिक और हैरी’, ‘फॉक्स’ और ‘खामोशी – खौफ की एक रात’ है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *