सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

7 साल की बच्ची से रेप का आरोपी पुलिस कस्टडी से था फरार, एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

3 मिनट पढ़ें

देवरिया में 7 साल की बच्ची से रेप के आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली,  स्ट्रेचर पर पहुंचा अस्पताल - Deoria Encounter Minor Girl Rape accused  arrested police shot in leg

 

7 साल की बच्ची से रेप का आरोपी पुलिस कस्टडी से था फरार, एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

यूपी के देवरिया में एक युवक ने सात साल की बच्ची के साथ रेप करने प्रयास किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन वह तबीयत खराब का बहाना बनाकर भाग गया.

यूपी के देवरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रामनाथ देवरिया में स्थित एक किराना दुकानदार ने एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने का प्रयास की घटना को अंजाम दिया. लड़की कल सफीउल्लहा के किराना दुकान पर सामान लेने गई थी. उसी दौरान दुकानदार ने मासूम लड़की के साथ रेप करने का प्रयास किया. वहां जूटी भीड़ ने पहले युवक को पीटा फिर पुलिस को सूचना दिया.

घटना की सूचना मिलते ही एडिश्नल एसपी दीपेंद्र चौधरी, सीओ समेत पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई. वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना को कारित करने वाले सफीउल्लहा के घर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है और स्थित तनावपूर्ण है.

पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी के पैर में मारी गोली

इस घटना की जानकारी होने पर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से मिले और उन्होंने इस घटना को लेकर परिजनों से बातचीत किया और कार्रवाई करने की बात कही. इस मामले मे परिजनों की तहरीर पर रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया. आरोपी युवक देर रात तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर पुलिस कास्टडी से फरार हो गया, जिसे काफी तलाश के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में गोलीमार कर गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त के पास से तमंचा और कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है.

क्या बोले देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा?

संकल्प शर्मा, एसपी देवरिया ने कहा कि देवरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सात वर्षीय बालिका के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले एक दुकानदार ने सेक्ससुल असाल्ट की घटना की गई है. पुलिस की तरफ से मौके पर पहुंचकर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं परिजनों के तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है.

पीड़िता के पिता ने क्या कहा?

मासूम बच्ची का पिता ने की शहीद गेट के आगे सती माई के स्थान के पास उसका किराना का दुकान है. युवक मेरी बच्ची के साथ एक घंटे से गलत हरकत कर रहा था. एक वृद्धा औरत मिली तो वह बचाकर मेरी लड़की को वहां से निकाली. मेरी लडक़ी के साथ बहुत गलत काम करने का प्रयास किया गया. उस आरोपी के साथ कार्रवाई की जाए और उसको सजा दी जाए. आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *