
पेंशनर की समस्या का समाधान कर बड़ा काम किया केजरीवाल सरकार नें : रेखा रानी
* बीस हजार से ज्यादा लोगो को मिलेगा फायदा
– शिवा कौशिक –
नई दिल्ली .दिल्ली की बिजली मंत्री आतिशी ने यह घोषणा करी है की दिल्ली विद्युत बोर्ड (डीवीबी) के 20,000 से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारी अब अपने इलाज के लिए अस्पतालों में कैशलेस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। आतिशी ने कहा कि पेंशनभोगियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए अब कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दिल्ली सरकार की इसी घोषणा पर बात करते हुए भजनपुरा वार्ड की निगम पार्षद रेखा रानी ने कहा की दिल्ली सरकार के इस फैसले की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। रेखा रानी ने बताया की वर्ष 2015 में जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने तो दिल्ली विद्युत बोर्ड के पेंशनर्स ने सारी समस्याएं उनके समक्ष रखी थी तब से अरविंद केजरीवाल की लीडरशिप में दिल्ली विद्युत बोर्ड के सारे पेंशनर्स को चिन्हित किया गया और उन्हें हर साल जो भी पेंशन मद में बजट चाहिए था उसका आवंटन निश्चित किया गया।
रेखा रानी ने बताया की लेकिन एक मुश्किल का सामना अभी भी दिल्ली विद्युत बोर्ड के पेंशनर्स को करना पड़ रहा था और वो परेशानी यह थी की दिल्ली विद्युत बोर्ड में 20,500 से अधिक पेंशनर हैं, जो रिटायरमेंट के बाद मेडिकल फैसिलिटी लेते हैं, उन्हें मेडिकल सुविधाओं के लिए परेशान करने वाली प्रक्रिया से गुजरकर रीइंबर्समेंट लेना होता था और यह काफी जटिल कार्य होता था, ऐसे में पेंशनर्स को परेशानी न हो इसके लिए दिल्ली सरकार ने उन्हें भी कैशलेस मेडिकल फैसिलिटी की सुविधा प्रदान करने का फैसला लिया है जो की बेहद ही सराहनीय फैसला है।
रेखा रानी ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता के हित में बेहतर से बेहतर काम करने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है और आम आदमी पार्टी पूरी कोशिश कर रही है कि भाजपा के द्वारा जो भी तरीके आम आदमी पार्टी को कमजोर करने के लिए अपनाए जा रहे हैं चाहे वह झूठे मुकदमों में अरविंद केजरीवाल को जेल में डालना हो या फिर आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं पर आरोप लगाना हो इन चीजों का बिल्कुल भी प्रभाव आम आदमी पार्टी के कार्यशैली पर ना पड़े, दिल्ली की जनता पर ना पड़े और दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी होने के नाते आम आदमी पार्टी हर वह काम कर सके जिससे दिल्ली की जनता की तरक्की हो, दिल्ली सरकार के अलग अलग विभागों में काम कर रहे कर्मचारियों की तरक्की हो और पूरी दिल्ली का विकास हो।
रेखा रानी ने कहा की आम आदमी पार्टी का यह संकल्प है कि दिल्ली के विकास का जो सपना हमारे आम आदमी पार्टी के मुखिया, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देखा है हम उस सपने को पूरा करें और जब अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए तो उन्हें दिल्ली के विकास का उनका सपना साकार होता हुआ दिखाई दे।


