सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

डेंगू को ले किया जा रहा है लोगो को जागरूक : संदीप कपूर

3 मिनट पढ़ें

 

डेंगू को ले किया जा रहा है लोगो को जागरूक : संदीप कपूर

* लोगो के घरों पर पहुंच की जा रही हैं जांच

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,अपने वार्ड के लोगों को डेंगू व मलेरिया के खतरे से बचाने के लिए कृष्णा नगर वार्ड के निगम पार्षद संदीप कपूर उठा रहे है हर जरूरी कदम व समस्त वार्ड के लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव हेतु लगातार किया जा रहा है जागरूक। राजधानी दिल्ली में बारिश का मौसम शुरू हो गया है और बारिश के इसी मौसम के साथ शुरू हो जाता है डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों के बढ़ने का खतरा जिनसे बचने के लिए लोगों को काफी सावधानियां बरतनी पड़ती है।

अपने वार्ड में डेंगू व मलेरिया से बचाव हेतु किए गए कार्यों पर बात करते हुए संदीप कपूर ने बताया की डेंगू व मलेरिया से अपने वार्ड को बचाने के लिए मैंने तीन बड़े प्रयास किए है, पहला प्रयास यह की जो दिल्ली नगर निगम के डेंगू व मलेरिया विभाग के कर्मचारी है वह मेरे वार्ड के एक एक घर में जा रहे है और विशेष रूप से घरों में लगी टंकियां, कूलरों और छतों को देख रहे है की कही पर भी पानी रुका हुआ तो नही है। इसके साथ साथ वह कर्मचारी मकान का नंबर अपनी डायरी में भी लिखते है और मकान पर भी लिखते है ताकि इस बात का पता चलता रहे की कौन से घर पर डेंगू व मलेरिया विभाग के कर्मचारी जा चुके है और कौन से घर पर नहीं।

संदीप कपूर ने आगे बताया की मेरा दूसरा प्रयास यह है की मैंने एक टीम बनाई है जो वार्ड के उन खाली स्थानों पर लगातार पूरे साल से दवाइयों का छिड़काव कर रही है जहां पर पानी भरने की या पानी एकत्रित होने की संभावना बनी रहती है ताकि वहां पर डेंगू व मलेरिया का मच्छर पैदा न हो। संदीप कपूर ने आगे बताया की अपने तीसरे प्रयास के तहत हम वार्ड की विभिन्न आरडब्ल्यूए के साथ गोष्ठी रखते है जहां पर हम आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को डेंगू व मलेरिया से बचाव हेतु किन किन सावधानियों का पालन करना चाहिए जैसे अपने आस पास साफ सफाई व स्वच्छता को बनाए रखे, घर के किसी भी कोने में या घर के आस पास कही भी पानी को ज्यादा दिनों तक एकत्रित न होने दे, मच्छरदानी का इस्तेमाल करे आदि इस बारे में अवगत कराते है। इसके साथ साथ हम लोगों की राय भी लेते है और उसके अनुसार भी कार्य करते है। संदीप कपूर ने आगे कहा की मैं अपने वार्ड के लोगों को डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हूं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *