सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

फराह खान पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन, दो हफ्ते पहले ही सेलिब्रेट किया था 76वां बर्थडे

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Farah Khan's mother death news: Meneka Irani dies at 79 after undergoing  multiple surgeries | Celebrity News - News9live

 

फराह खान पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन, दो हफ्ते पहले ही सेलिब्रेट किया था 76वां बर्थडे

बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और फिल्म मेकर फराह खान की मां का आज निधन हो गया. वे काफी समय से बीमार बताई जा रही थीं.

बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान और साजिद खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. दरअसल उनकी मां मेनका ईरानी का शुक्रवार (26 जुलाई) को मुंबई में निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीस मार खां डायरेक्टर की मां काफी समय से बीमार चल रही थीं .उनका पहले मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. इसके बाद वे डिस्चार्ज होकर घर आ गई थीं लेकिन उनकी तबियत फिर बिगड़ गई और उन्हें किसी और अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली.

फराह खान और साजिद खान की मां उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रस्त थीं. हालांकि अभी उनकी मौत की असली वजह का पता नहीं चल पाया है. बता दें कि दिवंगत मेनका ईरानी मशहूर चाल्ड आर्टिंस्ट डेजी ईरानी और लेखिका हनी ईरानी (जावेद अख्तर की पूर्व पत्नी) की बहन थीं.

Advertisement

जन्मदिन के दो हफ्ते बाद ही फराह की मां ने दुनिया को कह दिया अलविदा

बता दें कि फराह ने इससे पहले 12 जुलाई को अपनी मां के जन्मदिन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने उन्हें अपनी जान-पहचान में ‘सबसे बहादुर’ इंसान बताया था. मैं हूं ना के निर्देशक ने खुलासा किया कि उनकी मां की कई सर्जरी हुई थीं. फराह खान ने अपनी मां मेनका ईरानी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ दो तस्वीरें पोस्ट की थीं.उनका जन्मदिन मनाने के दो सप्ताह बाद उनकी माँ का निधन हो गया.

फराह खान ने अपनी मां को बताया था सबसे बहादुर इंसान

फराह ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “हम सभी अपनी मांओं को हल्के में लेते हैं..खासकर मैं! पिछले महीने यह खुलासा हुआ है कि मैं अपनी मां मेनका से कितना प्यार करती हूं.. वह सबसे मजबूत, सबसे बहादुर हैं जिन्हें मैंने कभी देखा है.. कई बार सर्जरी के बाद भी सेंस ऑफ ह्यूमर बरकरार है.जन्मदिन मुबारक हो माँ! आज घर वापस आने का अच्छा दिन है. मैं आपके फिर से मुझसे लड़ने के लिए मजबूत होने का इंतजार नहीं कर सकती.. मैं आपसे प्यार करती हूं.” फराह की इस पोस्ट पर काजोल, हुमा कुरेशी, गौहर खान, अभिषेक बच्चन, अनन्या पांडे,, भारती सिंह ने कमेंट किया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *