सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

दर्द में Shah Rukh Khan ने की थी पठान की शूटिंग, घुटने में लगी थी चोट, बिना किसी को बताए करते थे ये काम

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दर्द में Shah Rukh Khan ने की थी पठान की शूटिंग, घुटने में लगी थी चोट, बिना किसी को बताए करते थे ये काम

Choreographer बोस्को मार्टिस ने 'पठान' की शूटिंग पर बड़ा खुलासा किये |  Choreographer Bosco Martis made a big revelation about the shooting of ' Pathan', कोरियोग्राफर बोस्को मार्टिस ने ...

शाहरुख खान ने फिल्म पठान में काम किया था. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम रोल में थे.

शाहरुख खान की पठान को फैंस ने खूब प्यार दिया था. इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. दीपिका पादुकोण संग शाहरुख की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था. शाहरुख ने अपने लुक्स से लेकर बॉडी तक पर काफी वर्क किया था. लेकिन क्या आपको पता है कि शाहरुख खान फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान दर्द में थे. कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने इस बारे में बात की है.

कभी किसी स्टेप को नहीं बदलते शाहरुख

Advertisement

शाहरुख खान के डेडिकेशन की तारीफ की. उन्होंने बताया कि शाहरुख ने दर्द में होने के बावजूद भी कभी भी कोरियोग्राफी चेंज करने की बात नहीं की. बॉस्को ने कहा, ‘हम स्वदेश से ही शाहरुख खान के साथ जुड़े हुए हैं. हमने सॉन्ग ये तारा वो तारा कोरियोग्राफ किया था. तब से अब तक उनके साथ शानदार एक्सपीरियंस रहा है. काम को लेकर उनकी कमिटमेंट ऐसी है कि वो कभी किसी स्टेप को न नहीं कहते हैं. वो सारे स्टेप करते हैं. पठान के दौरान घुटने में चोट लगने की वजह से वो दर्द में थे लेकिन उन्होंने कभी किसी को पता नहीं चलने दिया.’

आगे उन्होंने कहा, ‘झूमे जो पठान की शूटिंग के दौरान गलियों में पत्थरों पड़े हुए थे लेकिन उन्होंने कभी भी ये नहीं कहा कि वो अनकम्फर्टेबल हैं. उन्होंने बिना किसी शिकायत के सारे मूव्स किए. हमें ये भी नहीं पता था कि वो वैन में जाकर खुद को ठीक करते थे. वो कभी भी स्टेप चेंज करने के लिए नहीं बोलते थे. शाहरुख वो सब करते हैं जो आप उन्हें करने के लिए बोलते हैं.’

बता दें कि शाहरुख के सॉन्ग झूमे जो पठान को फैंस ने काफी पसंद किया था. दीपिका और उनके मूव्स वायरल हो गए थे. पठान जनवरी 2023 में रिलीज हुई थी. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था. पठान ने 543 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं बॉस्को की बात करें तो वो इन दिनों विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज के सॉन्ग तौबा तौबा की कोरियोग्राफी को लेकर चर्चा में हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *