सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

रजनीकांत की हेल्थ के लिए जब श्रीदेवी ने रखा था 7 दिन का व्रत, एक्टर के लिए साई बाबा के मंदिर जाकर टेका था माथा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

रजनीकांत की हेल्थ के लिए जब श्रीदेवी ने रखा था 7 दिन का व्रत, एक्टर के लिए साई बाबा के मंदिर जाकर टेका था माथा

रजनीकांत और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है. दोनों की फिल्में हमेशा सुपरहिट रही हैं.

रजनीकांत को फैंस भगवान की तरह पूजते हैं. अपनी बेहतरीन एक्टिंग से वो सालों से लोगों को एंटरटेन करते आ रहे हैं. उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का बिजनेस करती है. फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस रिलीज के इंतजार में पलके बिछाए बैठ जाते हैं. फैंस के साथ कई सेलेब्स भी हैं जो उन्हें अपनी फैमिली की तरह ही मानते हैं. वो उनके लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं. एक बार रजनीकांत के लिए दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी ने व्रत रखा था. ये व्रत कोई 1-2 दिन का नहीं बल्कि पूरे सात दिन का था.

रजनीकांत की साल 2011 में फिल्म राणा की शूटिंग के दौरान तबीयत खराब हो गई थी. रिपोर्ट्स में उनकी कंडीशन को क्रिटिकल बताया गया था जिसके बाद उन्हें ट्रीटमेंट के लिए सिंगापुर के एक हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया गया था. राणा फिल्म की शूटिंग के दौरान पहले दिन ही वो बहुत ज्यादा थक गए थे और उन्हें वोमिटिंग हो रही थी जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था.

Advertisement

श्रीदेवी ने सातों दिनों का रखा था व्रत

रजनीकांत को तबीयत खराब होने की वजह से 10 दिनों तक अस्पताल में रखा गया था. 10 दिन बाद वो डिस्चार्ज हुए थे. रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत के बड़े भाई सत्यनारायण राव गायकवाड ने बताया था कि स्ट्रिक्ट डाइट और वेट लॉस की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई थी. रजनीकांत की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी इस वजह से उनकी दोस्त श्रीदेवी को बहुत चिंता हो गई थी. वो शिरडी साई बाबा प्रार्थना करने गई थीं. इतना ही नहीं उन्होंने रजनीकांत के जल्दी ठीक होने के लिए सात दिन का व्रत भी रखा था. वो पुणे में साई बाबा मंदिर भी गईं थीं.

बता दें रजनीकांत और श्रीदेवी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है. इसमें चालबाज, फरिश्ते और जॉनी जैसी कई फिल्में शामिल हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *