सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

पति विक्की कौशल को इस खास नाम से बुलाती हैं कैटरीना कैफ, जानकर आप भी कहेंगे बीवी हो तो ऐसी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

विक्की कौशल की फिल्में देखने के लिए उत्साहित हैं कैटरीना कैफ, बोलीं- 'मुझे  देखना है वो आगे क्या करते हैं' - News18 हिंदी

 

पति विक्की कौशल को इस खास नाम से बुलाती हैं कैटरीना कैफ, जानकर आप भी कहेंगे बीवी हो तो ऐसी

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं. कैटरीना अपने पति विक्की को एक खास नाम से बुलाती हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी लाइफ का बेस्ट फेज एंजॉय कर रही हैं. कई सालों तक विक्की कौशल को डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली थी. ये कपल 2021 में शादी के बंधन में बंधा था और तभी से फैंस का दिल अपनी क्यूटनेस से जीत रहे हैं. विक्की हो या कैटरीना जब भी दोनों एक-दूसरे के बारे में कभी बात करते हैं तो इनके चेहरे पर अलग ही खुशी होती है. कैटरीना ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विक्की के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया साथ ही बताया कि वो उन्हें किस स्पेशल नाम से पुकारते हैं.

Advertisement

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ जब भी साथ में स्पॉट होते हैं इनकी फोटोज वायरल हो जाती हैं. हाल ही में ये कपल अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में गया था. जहां पर दोनों एक-दूसरे को कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे.

इस नाम से विक्की को बुलाती हैं कैटरीना

हाल ही में मिडडे को दिए इंटरव्यू में कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वो विक्की को प्यार से आर्टहाउस फिल्म बफ कहती हैं. साथ ही उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया. कैटरीना ने कहा- ‘मैं उन्हें सबके सामने खुलकर कहती हूं, बेबी तुम आर्टहाउस फिल्म बफ हो. वो एक बेहतरीन एक्टर हैं और उनमें बेहतरीन चीजें करने की क्षमता है.’

विक्की कौशल की फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही बैड न्यूज में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में विक्की के साथ एमी विर्क और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में विक्की कॉमेडी करते हुए नजर आने वाले हैं. विक्की अपने किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटते हैं. उनकी इसी खासियत की वजह से फैंस उन्हें बहुत पसंद भी करते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *