सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

नवादा में गिरी छत की दीवार, 12 से ज्यादा घायल, किए गए रेफर, शादी समारोह लेकर जुटी थी भीड़

2 मिनट पढ़ें

Nawada News More than 12 people injured due to wall collapse in Bihar ann Bihar News: नवादा में गिरी छत की दीवार, 12 से ज्यादा घायल, किए गए रेफर, शादी समारोह लेकर जुटी थी भीड़

 

नवादा में गिरी छत की दीवार, 12 से ज्यादा घायल, किए गए रेफर, शादी समारोह लेकर जुटी थी भीड़

मामला वारिसलीगंज थाना क्षेत्र का है. घायलों को विम्स पावापुरी में रेफर किया गया है. वहीं, इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई.

नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव गांव में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एक शादी समारोह वाले घर में हल्दी एवं मेंहदी कार्यक्रम के दौरान छत पर सजाए गए ईंट की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई. इससे कई महिलाएं, लड़कियां और युवक जख्मी हो गए. घटना की सूचना बाद गांव के लोग आनन फानन में जख्मियों को इलाज के लिए वारिसलीगंज के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी युवती को विम्स पावापुरी ले जाया गया.

गांव में अगले दिन आने वाली थी बारात 

बताया जा रहा है कि गांव में उदय सिंह की पुत्री की बारात शुक्रवार को आने वाली थी. जिसकी जोरदार तैयारी घर में चल रही थी. इस बीच गुरुवार की दोपहर बाद घर की आंगन में अधिकांश महिला और युवती रश्म हल्दी एवं मेंहदी में व्यस्त थी. तभी अचानक छत के छज्जे पर रखे दीवारनुमा ईंट जिसे त्रिपाल बांधा गया था. कार्यक्रम कर रही महिलाओं पर गिर गया. दीवार गिरते ही घर में शहनाई की जगह लोगों की चीख पुकार का शोर गूंजने लगा.

मौके पर जुटी ग्रामीणों की भारी भीड़

सूचना फैलते ही लोगों की भीड़ मौके उमड़ने लगी. इस बीच वर्षा हो रही थी. इसके बावजूद अधिकांश जख्मियों को इलाज के लिए वारिसलीगंज स्थित एक निजी क्लिनिक लाया गया. जबकि एक दो को पीएचसी ले भेजा गया. बताया गया कि करीब 12 लोग जख्मी हुए हैं. जिसमें छह महिलाएं को ज्यादा चोटें आई हैं. वही, एक को गंभीरावस्था में विम्स पावापुरी में भर्ती कराया गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *