सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

आगरा में कारपेट कारोबारी के घर में लगी भीषण आग, दर्दनाक हादसे में जिंदा जला बेटा

3 मिनट पढ़ें

आगरा में कारपेट कारोबारी के घर में लगी भीषण आग, दर्दनाक हादसे में जिंदा जला बेटा

आगरा में कारपेट कारोबारी के मकान में अचानक से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटों से मकान घिर गया, जिस समय घर में आग लगी उस समय कारपेट कारोबारी और उनका बेटा घर में ही मौजूद थे.

आगरा में आग लगने से एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति जिंदा जल गया. देर रात्रि घर में अचानक से आग लग गई, जिसकी लपटों में घर का बेटा घिर गया गया. जिसकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई. आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र के शहीद नगर के कावेरी कॉलोनी निवासी कारपेट कारोबारी के तीन मंजिला मकान में आग लग गई, जिस समय घर में आग लगी उस समय कारपेट कारोबारी और उनका 35 वर्षीय बेटा घर में ही मौजूद थे.

घटना देर रात्रि की बताई जा रही है. जब अचानक से घर आग लग गई. आग लगने का अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. बताया जा रहा है कि पूजा के दीपक से आग लगी होगी. कारपेट कारोबारी के तीन मंजिला मकान में अचानक से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटों से मकान घिर गया. जानकारी के अनुसार घर में कारपेट कारोबारी और उनका बेटा मौजूद थे.

जिंदा जला कारोबारी का बेटा 

आग की लपटे देख बेटे ने बुजुर्ग पिता को घर से निकाला. मकान में लगी आग से कारपेट कारोबारी सुरक्षित बाहर आ गए पर उनका बेटा अमित आग की लपटों में घिर गया, जिससे कारोबारी के बेटे की जिंदा जलाकर दर्दनाक मौत हो गई. आग लगने की सूचना पुलिस को मिली तो तत्काल सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल को सूचना दी गई. सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों में तीन मंजिला मकान में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिया. कड़ी मेहनत के दमकल कर्मियों ने लगी आग पर काबू पाया पर तब तक कारोबारी के बेटे की जलकर मौत हो चुकी थी. मकान में लगी के बुझने के बाद शव को बाहर निकाला गया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आगरा में दर्दनाक हादसा 

सदर बाजार क्षेत्र के कावेरी कॉलोनी में तीन मंजिला मकान में लगी आग से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत से मातम फेल गया. पुलिस को मिली सूचना के पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थी और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया था. कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका पर जब तक आग बुझ पाती तब तक कारपेट कारोबारी के बेटे की जिंदा जलाकर मौत हो गई.

इस पूरे मामले पर एसीपी सदर पीयूष कांत ने बताया कि एक तीन मंजिला मकान में आग लगने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया. घर में से एक बुजुर्ग व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकल आए पर उनका बेटा घर में फंस गया, जिससे जलने और दम घुटने की वजह से मौत हो गई. शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *