सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

शरद पवार ने अजित पवार को दिया सियासी संदेश? बारामती का जिक्र कर कही बड़ी बात

3 मिनट पढ़ें

शरद पवार ने अजित पवार को दिया सियासी संदेश? बारामती का जिक्र कर कही बड़ी बात

शरद पवार ने बारामती के दौरे पर पीएम मोदी और भतीजे अजित पवार दोनों पर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने वहां की जनता का भी आभार जताया जिन्होंने एनसीपी-एसपी के लिए वोट किया.

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के नतीजों के बाद शरद पवार (Sharad Pawar) का बारामती दौरा बढ़ गया है और ऐसा लग रहा है कि उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल भी फूंक दिया है. कुछ दिन पहले शरद पवार ने कहा था कि अगर बारामती (Baramati) के विकास के लिए समय मिला तो वह पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मिलने में संकोच नहीं करेंगे.

वडगांव निंबालकर गांव का दौरा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोग पिछले 57 वर्षों से मेरा समर्थन कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव में यहां की जनता ने हमारा साथ दिया. पवार ने यह भी कहा कि आप सभी ने पिछले 57 साल से मेरा साथ दिया है. साथ ही बिना नाम लिए अजित पवार पर भी हमला बोला.

इस बार चुनाव में देना पड़ा ध्यान- शरद पवार

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव पर टिप्पणी करते हुए शरद पवार ने कहा कि ”काटेवाड़ीकर हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं. यह चुनाव आसान नहीं था, पहले मैं चुनाव में ज्यादा नहीं आता था. एक-दो बार मैं आपको चुनाव सौंपकर पूरे महाराष्ट्र में आता-जाता रहा हूं. हालांकि इस बार के चुनाव में ज्यादा ध्यान देना पड़ा. लेकिन, मुझे यकीन था कि यहां के लोग मेरे पीछे हैं.”

पीएम मोदी को काटेवाड़ीकर का चमत्कार पता है- शरद पवार

शरद पवार ने कहा कि हम देश में कहीं भी जाएं, लोग पूछते हैं कि बारामती में क्या होगा? मेरे मन ने मुझसे कहा था कि बारामतीकर मेरा साथ नहीं छोड़ेंगे, यह सच हो गया. जहां लोग कह रहे थे कि वोट नहीं पड़ेंगे, उन बूथों पर अच्छे वोट पड़े. मोदी यहां आए और एकमात्र विषय थे शरद पवार. क्या यह साधारण बात है कि देश का प्रधानमंत्री मेरा नाम लेते हैं? शरद पवार ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें काटेवाड़ीकर का चमत्कार पता है.

आप लोगों के कारण बचा लोकतंत्र – शरद पवार

एनसीपी-एसपी चीफ ने कहा कि ”कहा जा रहा है कि कुछ जगहों पर पैसे बांटे गए हैं, ये सच है या झूठ ये पता नहीं. लेकिन, हमें अतीत को मिटाना नहीं है, हमें काम करते रहना है. देश में लोकतंत्र है, लेकिन यहां तानाशाही लाने की कोशिश की गई. लेकिन, आप लोगों की वजह से लोकतंत्र बचा रहा.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *