सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए धीरेंद्र शाह इनवाती कांग्रेस उम्मीदवार घोषित, क्या बोले जीतू पटवारी?

3 मिनट पढ़ें

अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए धीरेंद्र शाह इनवाती कांग्रेस उम्मीदवार घोषित, क्या बोले जीतू पटवारी?

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने धीरेंद्र शाह इनवाती को कांग्रेस उम्मीदवार बनाया है.

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने धीरेंद्र शाह इनवाती को कांग्रेस उम्मीदवार बनाया है. अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए धीरेंद्र शाह इनवाती के नाम को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मंजूरी दी है.

धीरेंद्र शाह इनवाती को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है. जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मेरे छोटे भाई धीरेंद्र शाह कांग्रेस के विचारधारा को नई गति देंगे. मुझे पूरा विश्वास है संगठन कौशल और क्षेत्र के लोकप्रिय चेहरे के रूप में जनता का आशीर्वाद उन्हें जरूर मिलेगा.”

अमरवाड़ा सीट पर उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस नेता कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने भी कांग्रेस प्रत्याशी को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ”अमरवाड़ा विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर धीरन शाह इनवाती जी को हार्दिक शुभकामनाएं.मुझे पूरी उम्मीद है कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर अमरवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस पार्टी का झंडा मध्यप्रदेश की विधानसभा में लहराएगा.’

बीजेपी ने कमलेश प्रताप शाह को उतारा 

कांग्रेस विधायक कमलेश प्रताप शाह पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये थे. बीजेपी ने कमलेश प्रताप शाह को ही यहां से चुनावी मैदान में उतारा है. यह सीट एमपी की हाई प्रोफाइल लोकसभा क्षेत्र छिंदवाड़ा के तहत आता है. लोकसभा चुनाव से पहले कमलनाथ के गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा में बीजेपी ने बड़ी सेंधमारी की थी. कांग्रेस प्रत्याशी और कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को इसी सीट से बीजेपी ने हराया था और एमपी की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल की थी.

कमलेश प्रताप शाह के इस्तीफे से खाली हुई अमरवाड़ा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होगा. 13 जुलाई को नतीजे आएंगे. निर्वाचन आयोग के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 21 जून है. 24 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 26 जून को नाम वापस लिए जा सकेंगे. कांग्रेस ने भी अमरवाड़ा उपचुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *