सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

आजम खान एंड फैमिली को हाईकोर्ट से मिली राहत, बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

आजम खान एंड फैमिली को हाईकोर्ट से मिली राहत, बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले में आजम खान को हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जाने की बात कही है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट से समाजवादी पार्टी नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान को राहत मिली है. हाईकोर्ट ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान को मिली सात साल की सजा पर रोक लगा दी है. हाईकोर्ट से आजम खान को मिली राहत के बाद बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना की प्रतिक्रिया सामने आई है. आकाश सक्सेना ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है.

भाजपा शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि हम हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन फैसले से संतुष्ट नहीं है. गौरतलब है कि भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने 3 जनवरी 2019 को सपा नेता आज़म खान उनकी पत्नी डॉ तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आज़म के खिलाफ थाना गंज में मुकदमा दर्ज कराया था. जिस पर हाईकोर्ट ने आजम खान को मिली सात साल की सजा पर रोक लगा दी है. आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम के दो बर्थ सर्टिफिकेट बनाए जाने के मामले में आजम खान, पत्नी तंजीन फातिमा सहित बेटे अब्दुल्ला आज़म कोर्ट ने पिछले साल 18 अक्टूबर को मिली थी सात-सात साल की सजा और 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था.

Advertisement

हाईकोर्ट के फैसले पर क्या बोलें आकाश सक्सेना?

हाईकोर्ट से आजम खान को मिली राहत पर भाजपा विधायक आकाश सक्सेना बयान जारी कर कहा कि- 3 जनवरी साल 2019 को थाना गंज रामपुर में मुकदमा दर्ज कराया था. जिसमें आजम खान, तंजीन फातिमा और बेट अब्दुल्ला आजम को नामजद किया गया था. इस मुकदमें आजम खान और तंजीन फातिमा ने अपने बेटे अब्दुल्ला आजम को विधायक बनाने के लिए दो बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल किया था. इनमे पहला सर्टिफिकेट रामपुर का और दूसरा लखनऊ का था.

उन्होंने आगे कहा कि, जब अब्दुल्ला की उम्र रामपुर के बर्थ सर्टिफिकेट से नहीं पूरी हो रही थी तो इन्होंने लखनऊ वाला बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल किया था. इस पूरे प्रकरण को कोर्ट ने बहुत देखा और पेपर एविडेंस के आधार पर 18 अक्टूबर 2023 को सात-सात साल की सजा दी गई. इस सजा के खिलाफ ये लोग एडीजे एमपी एमएलए कोर्ट रामपुर गए. वहां से कोर्ट ने इनकी सजा बरकरार रखी. इसके इन्होंने इस मामले में हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी. आज हाईकोर्ट ने इस मामले मे जमानत मिली है. आकाश सक्सेना ने कहा कि हम कोर्ट के ऑर्डर का अध्ययन कर रहे हैं. इसके हम इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *