सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

ओटीटी पर कब देख पाएंगे कोर्टरूम ड्रामा ‘इल्लीगल 3’? अक्षय ओबेरॉय- नेहा शर्मा की जोड़ी जमाएगी रंग

2 मिनट पढ़ें
ओटीटी पर कब देख पाएंगे कोर्टरूम ड्रामा 'इल्लीगल 3'? अक्षय ओबेरॉय- नेहा शर्मा की जोड़ी जमाएगी रंग

ओटीटी पर कब देख पाएंगे कोर्टरूम ड्रामा 'इल्लीगल 3'ओटीटी पर कब देख पाएंगे कोर्टरूम ड्रामा 'इल्लीगल 3'? अक्षय ओबेरॉय- नेहा शर्मा की जोड़ी जमाएगी रंग? अक्षय ओबेरॉय- नेहा शर्मा की जोड़ी जमाएगी रंग

ओटीटी पर कब देख पाएंगे कोर्टरूम ड्रामा ‘इल्लीगल 3’? अक्षय ओबेरॉय- नेहा शर्मा की जोड़ी जमाएगी रंग

कोर्टरूम ड्रामा ‘इल्लीगल’ के मोस्ट अवेटेड तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है. नए सीजन में नेहा शर्मा, पीयूष मिश्रा और अक्षय ओबेरॉय लीड रोल में नजर आएंगे.

‘इल्लीगल 3’ इन दिनों खबरों में है. हाल ही में इस सीरीज के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हुआ. इस सीरीज में नेहा शर्मा, पीयूष मिश्रा और अक्षय ओबेरॉय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. सीरीज में नेहा शर्मा वकील निहारिका सिंह के रोल में नजर आ रही हैं. वो दिल्ली की फेमस वकील बनने की इच्छा लेकर अपनी जर्नी पर निकलती हैं. पूरी सीरीज के दौरान दर्शकों ने पीयूष मिश्रा और नेहा शर्मा के रोल को काफी पसंद किया. इस सीरीज में दोनों के बीच काफी मतभेद भी देखने को मिला.

कहां देख सकते हैं इल्लीगल 3?

अपने शुरुआती दो सीजन की शानदार सफलता और पॉपुलैरिटी मिलने के बाद कोर्टरूम ड्रामा “इल्लीगल 3” ने शनिवार को अपना तीसरे सीजन का ट्रेलर जारी किया था. सीरीज का तीसरा सीजन जल्द ही 29 मई, 2024 को जियो सिनेमा (JioCinema) पर प्रीमियर होगा. इस शो में नेहा शर्मा, अक्षय ओबेरॉय, पीयूष मिश्रा और सत्यदीप मिश्रा के अलावा कई शानदार कलाकार शामिल हैं, जो कानूनी स्ट्रगल और निजी जीवन के ताने-बाने में बुनी गई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं.

बता दें कि इस सीरीज का पहला सीजन वूट पर रिलीज हुआ था.

क्या बोले पीयूष मिश्रा?

कोर्टरूम ड्रामा के नए सीजन में अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए पीयूष मिश्रा ने कहा, ‘आप जो भी भूमिका निभाते हैं, वो आपको एक एक्टर के साथ-साथ एक इंसान के रूप में विकसित होने में मदद करती है. इल्लीगल में जेजे के रूप में मेरी भूमिका भी वही रही है. स्क्रिप्ट इतनी दिलचस्प है कि इसमें सभी कलाकारों से बेस्ट की मांग की गई है. ‘

नेहा शर्मा ने एक इंटरव्यू में फिल्म में काम को लेकर कहा, ”इल्लीगल 3′ पर काम करना मेरे लिए एक अविश्वसनीय जर्नी रही है. एक एक्ट्रेस के तौर पर मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं पूरी टीम की आभारी हूं.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *