सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

पूर्वी दिल्ली : कुलदीप कुमार की नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब

2 मिनट पढ़ें
पूर्वी दिल्ली : कुलदीप कुमार की नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब

पूर्वी दिल्ली : कुलदीप कुमार की नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब

पूर्वी दिल्ली : कुलदीप कुमार की नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब

शामिल हुए हजारों लोग ,कांग्रेस वर्कर भी रहे शामिल

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप कुमार नें आज अपने विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास कराते हुए ऐतिहासिक रोड शो निकाल भाजपा की धडकनें बढ़ा दी | कई किलोमीटर लम्बे रोड शो में हजारो लोग की मौजूदगी बता रही थी कुलदीप कुमार जमीन से जुड़े नेता है | उनके रोड शो में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी बता रही थी युवा कुछ करने को आतुर हैं | सैकडो की तादाद में बाइकों पर सवार युवा केजरीवाल जिंदाबाद ,कुलदीप भाई जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे | रोड शो की खास बात यह थी कि इसमें महिलाओं की भागीदारी भी अच्छी खासी दिख रही थी | जुलुस मार्ग पर कई स्थानों पर स्वागत द्वार बनाये गए थे तो अनेक स्थानों पर कुलदीप कुमार का स्वागत करने के लिए मंच बनाये गए थे और उन पर खड़े हो लोग जुलुस पर रह-रह करकर पुष्प वर्षा कर रहे थे |

नामांकन के लिए सबसे पहले कुलदीप कुमार ने मनीष सिसोदिया के घर पहुंच उनकी पत्नी से आशीर्वाद लिया उसके बाद पटपड़गंज विधानसभा के श्रीराम चौक मंडावली से अपनी नामांकन यात्रा शुरू की इस यात्रा में संजय सिंह राज्यसभा सांसद व दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी व विधायक दिलीप पांडेय , परवीन कुमार, रोहित महरूलिया , पूर्व प्रत्याशी विश्वास नगर दीपक सिंगला , श्रीदत्त शर्मा,सरिता सिंह , सुभाष चन्द्र लाला ,ज्योति कुमारी ,रोहित अग्रवाल ,राहुल जैन,रमेश पंडित , आदिल अहमद , प्रदेश सह-सचिव दीपक बंसल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और यात्रा में हज़ारो की संख्या में पूर्वी दिल्ली के लोग उपस्थित रहे | लोग कुलदीप कुमार तथा अरविन्द केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे |

नामंकन जुलुस में कांग्रेस वर्कर भी बड़ी संख्या में शामिल रहे | जिलाध्यक्ष गुरुचरण सिंह राजू,अशोक शर्मा, हरीश गोला ,अमित मिश्रा , सुमित शर्मा चन्द्र मोहन शर्मा,ममता तिवारी,निकिता चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *