सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

तीन दिन दर्द में तड़पतीं रहीं भारती सिंह, हॉस्पिटल से रोकर बताया हाल, देखें वीडियो

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

तीन दिन दर्द में तड़पतीं रहीं भारती सिंह, हॉस्पिटल से रोकर बताया हाल, देखें वीडियो

भारती सिंह ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती हैं. व्लॉग में भारती ने खुलासा किया कि वह पिछले कुछ दिनों से दर्द में हैं. उनके अचानक पेट में दर्द हुआ और उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ा.

भारती सिंह टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं. अपनी कॉमेडी से भारती हमेशा दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रही हैं. कॉमेडी करने के अलावा भारती सिंह अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं. जिसमें वह अपने लाइफ से जुड़ी हर एक अपडेट शेयर करती हैं. लेटेस्ट व्लॉग में, भारती सिंह ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती हैं.

तीन दिन दर्द में तड़पतीं रहीं भारती सिंह

भारती सिंह ने खुलासा किया कि वह पिछले कुछ दिनों से दर्द में हैं. उनके अचानक पेट में दर्द हुआ और उन्हें डॉक्टर के पास जाना पड़ा. भारती ने अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने फैंस को अपनी हालत के बारे में बताया. भारती सिंह ने बताया कि तीन दिन तक उन्हें पेट में दर्द हुआ. पहले उन्हें लगा कि ये एसिडिटी है. तीन दिनों से दर्द की वजह से भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया में से कोई भी सो नहीं पाया है.

Advertisement

तीन दिन तक दर्द में तड़पने के बाद भारती को जब दर्द ज्यादा हो गया तो वह अस्पताल में एडमिट हो गईं और वहां जाकर पता चला कि उनके गॉल ब्लेडर में स्टोन है, वो भी किसी वेन में फंसा है. भारती सिंह को अब इसके लिए ऑपरेशन कराना होगा. वह कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने सभी फैंस से कहा है कि अगर कहीं पर दर्द हो और लगातार हो रहा हो तो सभी को जाकर एक बार जांच जरूरी करानी चाहिए.

भारती सिंह ने हॉस्पिटल से रोकर बताया हाल

व्लॉग में भारती सिंह अपने बेटे गोला को याद करते हुए रो देती हैं. उन्होंने खुलासा किया कि वह अपने बेटे के जन्म के बाद से उससे इतने दिन तक दूर नही रही हैं और वह बस यही चाहती हैं कि किसी भी मां को अपने बच्चे से दूर न रहना पड़े. भारती सिंह ने बताया कि जब भी हम आसपास नहीं होते हैं तो गोला उन्हें ढूंढने की कोशिश करता है और मम्मी-पापा को एक साथ बुलाता है.

भारती सिंह इन दिनों ‘डांस दीवाने सीजन 4’ को होस्ट कर रही हैं. माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी इसमें जज हैं. कॉमेडियन भारती सिंह इससे पहले ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’, ‘खतरा खतरा खतरा’, ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ और कई टीवी शो को होस्ट कर चुकी हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *