सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

कपिल शर्मा बने नवजोत सिंह सिद्धू, वीडियो देख यूजर्स बोले- ‘सिद्धू पाजी को वापस लाओ’

3 मिनट पढ़ें

कपिल शर्मा बने नवजोत सिंह सिद्धू, वीडियो देख यूजर्स बोले- ‘सिद्धू पाजी को वापस लाओ’

कपिल शर्मा का नया शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो शुरू हो गया है. शो का पहला एपिसोड भी स्ट्रीम हो चुका है. वहीं अब कपिल ने सिद्धू पाजी बन एक वीडियो पोस्ट किया है.

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा अपना नया शो लेकर आ गए हैं. कपिल का नया शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ टीवी के बजाए ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहा है. शो का पहला एपिसोड 30 मार्च को स्ट्रीम हुआ है. शो के पहले गेस्ट रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी बने थे. शो के पहले एपिसोड को काफी प्यार मिला है. वहीं अब कपिल ने अपने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है.

सिद्धू बने कपिल शर्मा

कपिल शर्मा के शो ‘कॉमेडी नाइट विद कपिल’ में पहले क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू बतौर जज नजर आते थे. लेकिन उनके किसी विवाद के चलते उन्हें शो छोड़ना पड़ा था. अक्सर कपिल सिद्धू को लेकर मजाक करते नजर आते हैं. इस बार कॉमेडियन ने सिद्धू बन एक मजेदार वीडियो शेयर किया है.

कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर कीकू शारदा के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में कपिल सिद्धू के गैटअप में नजर आ रहे हैं. वहीं कीकू शारदा क्रिकेटर बने हुए हैं. वीडियो में कीकू कपिल के पास आते हैं और कहते हैं कि- अरे सिद्धू पाजी हम भी क्रिकेटर खेलना चाहते हैं. बहुत सारा पैसा कमाना चाहते हैं. इसके बाद सिद्धू बने कपिल उनके अंदाज में कहते हैं कि-मैं तुझे ऐसी तरकीब बताउंगा जिससे घर बैठे मोबाइल से पैसा कमा सकता है. इस पर कीकू कहते हैं कि- कैसे? इसके जवाब में कपिल कहते हैं कि- मोबाइल बेच दे. ये कहते हुए कपिल वहां से चले जाते हैं.

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कपिल ने कैप्शन में लिखा है- द ग्रेट इंडियन कपिल का अगला गेस्ट कौन हैं पता कीजिए? बता दें कि शो के अगले एपिसोड में क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर नजर आने वाले हैं.

यूजर्स को आई सिद्धू पाजी की याद

इस वीडियो पर फैंस भी कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- द गोट ऑफ कॉमेडी. दूसरे यूजर ने लिखा- सिद्धू पाजी को वापस लाओ. एक अन्य यूजर ने लिखा- ग्रैट कपिल पाजी. एक और यूजर ने कमेंट किया- लगता है सिद्धू के घर में नकली सिद्धू चोरी करने का प्लान कर रहा है. एक और यूजर ने लिखा- सब आ गए सिद्धू पाजी मिसिंग.

बताते चले किं कपिल शर्मा का नया शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ हर शनिवार ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *