सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

महाराष्ट्र में पड़ेगी भीषण गर्मी, हीटवेव का दिखेगा असर, IMD का अलर्ट

2 मिनट पढ़ें

महाराष्ट्र में पड़ेगी भीषण गर्मी, हीटवेव का दिखेगा असर, IMD का अलर्ट

आईएमडी ने कहा कि महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में अप्रैल से जून की अवधि के दौरान लोगों को बेहद ही अधिक गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में अप्रैल से जून महीने के बीच भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है. महाराष्ट्र में इस महीने गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र में अप्रैल से मई महीने के बीच में ज्यादा गर्मी का अनुमान लगाया है. राज्य में करीब 20 दिनों तक हीटवेव की संभावना जताई गई है. इस दौरान लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है.

आईएमडी ने सोमवार (1 अप्रैल) को कहा कि देश में अप्रैल से जून की अवधि के दौरान लोगों को बेहद ही अधिक गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मध्य और पश्चिमी प्रायद्वीपीय भागों पर सबसे बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है.

महाराष्ट्र में हीटवेव करेगी लोगों को परेशान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि अप्रैल-जून की अवधि के दौरान महाराष्ट्र समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है. मध्य और पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत में इसकी अधिक संभावना है. मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 20 दिनों तक लू चल सकती है. आम तौर पर हीटवेव की स्थिति 4 से 8 दिन तक रहती है.

महाराष्ट्र के अलावा किन राज्यों में गर्मी का बुरा प्रभाव

आईएमडी ने मौसम की भविष्वाणी करते हुए कहा है कि अप्रैल में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तरपूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में सामान्य से नीचे अधिकतम तापमान रहने की संभावना है. अप्रैल से जून की अवधि के दौरान मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म हवा चलने की संभावना है. आईएमडी (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में गर्मी का सबसे बुरा प्रभाव पड़ने की संभावना जताई है. इस अवधि के दौरान लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो सकता है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *