सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

आरजेडी कांग्रेस को बिहार में 8 सीट देने को तैयार, महागठबंधन में कहां फंस रही है बात?

2 मिनट पढ़ें

आरजेडी कांग्रेस को बिहार में 8 सीट देने को तैयार, महागठबंधन में कहां फंस रही है बात?

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की सीटों का पेंच अब खुलता नजर आ रहा है. महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर आरजेडी ने कांग्रेस को बड़ा ऑफर दिया है.

आरजेडी अब कांग्रेस को 8 सीटें देने के लिए तैयार है. पहले वे कांग्रेस को 7 सीटें दी रही थी, हालांकि अभी भी कांग्रेस कम से कम 9 सीटों पर जोर दे रही है. सूत्रों का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व के बीच बातचीत में इसका समाधान हो जाएगा और सीट शेयरिंग समझौते की घोषणा जल्द होने की संभावना है. बता दें कि बिहार में महागठबंधन से जेडीयू के बाहर निकल जाने के बाद सहयोगी दलों में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं, जिस कारण उनकी मांग भी बढ़ी हैं. कांग्रेस ने सीटों की अपनी मांग बढ़ा दी है.

अखिलेश सिंह 10 सीटों की कर चुके हैं मांग

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह कई बार कह चुके हैं कि महागठबंधन में कांग्रेस को 10 सीट मिलनी चाहिए. हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि पिछले चुनाव में जितनी सीट कांग्रेस को मिली थी उससे कम तो कांग्रेस को नहीं मिलनी चाहिए. इस संबंध में लगातार बातें भी चल रही हैं. वहीं, कांग्रेस के एक नेता का कहना है कि स्वाभाविक है कि जेडीयू महागठबंधन से बाहर हो गई है तो सहयोगियों में हिस्सेदारी भी बढ़ेगी.

बिहार की सीटों को लेकर एनडीए का हो चुका है एलान

वहीं, बिहार की सीटों को लेकर एनडीए में बंटवारा हो गया है. एनडीए के सीट बंटवारे में बीजेपी 17, जेडीयू 16, एलजेपी आर 5, जीतन राम मांझी की पार्टी एक और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी. बता दें कि पिछले महीने जेडीयू पाला बदलते हुए एनडीए में शामिल हो गई. पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीटों में से एनडीए ने 39 सीटों पर कब्जा जमाया था. महागठबंधन में शामिल कांग्रेस को सिर्फ एक सीट पर विजय मिली थी, जबकि आरजेडी का खाता भी नहीं खुला था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *