सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

इश्कबाज फेम Nehalaxmi Iyer का रिसेप्शन लुक वायरल, सिंदूर-चूड़ा फ्लॉन्ट करती आईं नजर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

इश्कबाज फेम Nehalaxmi Iyer का रिसेप्शन लुक वायरल, सिंदूर-चूड़ा फ्लॉन्ट करती आईं नजर

नेहालक्ष्मी अय्यर की हाल ही में शादी हुई. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है. अब उनका रिसेप्शन लुक भी चर्चा में बना है.

इश्कबाज फेम एक्ट्रेस नेहालक्ष्मी अय्यर अपनी शादी को लेकर खबरों में हैं. उन्होंने 26 फरवरी को बॉयफ्रेंड रुद्रयश जोशी संग शादी रचाई. उनकी शादी महाराष्ट्रियन और साउथ इंडियन रीति रिवाज से हुई. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें वायरल हैं. शादी के बाद उन्होंने रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की.

रिसेप्शन पार्टी का वीडियो वायरल

उनकी रिसेप्शन पार्टी चर्चा में बनी है. एक्ट्रेस ने इस फंक्शन में गोल्डन कलर का गाउन कैरी किया. पूरे लुक के साथ वो रेड चूड़ा और सिंदूर फ्लॉन्ट करती दिखीं. उन्होंने इस लुक को डायमंड जूलरी से कंप्लीट किया. वहीं रुद्रयश की बात करें तो वो गोल्डन कलर के सूट में हैंडसम लग रहे थे.

Advertisement

नेहालक्ष्मी अपने वेडिंग रिसेप्शन को खूब एंजॉय करती दिखीं. उन्होंने अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए केक भी कस्टेमाइज भी कराया. उनका केक भी बहुत खूबसूरत था. उन्होंने पेस्टल कलर का Chandelier Cake बनवाया. केक के चारों तरफ क्रिस्टल और आर्टिफिशियल फ्लॉवर लगे थे. चार टायर का ये केक रिसेप्शन पार्टी का अट्रैक्शन प्वॉइंट था.

बता दें कि नेहालक्ष्मी की शादी में टीवी इंडस्ट्री के उनके फ्रेंड्स भी शामिल हुए. एक्ट्रेस सुरभि चंदना, श्रेनु पारेख, कुणाल जयसिंह जैसे स्टार्स नजर आए. नेहालक्ष्मी के प्री-वेडिंग फंक्शन भी चर्चा में रहे. हल्दी से लेकर शादी तक के सभी फंक्शन में नेहालक्ष्मी बेहद गॉर्जियस लगीं.

इन शोज में दिखीं नेहालक्ष्मी

नेहालक्ष्मी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें शो कुबूल है से फेम मिला था. इस शो में वो करण सिंह ग्रोवर की बहन के रोल में थीं. इस रोल में उन्हें काफी पसंद किया गया था. नेहालक्ष्मी को बनेगी अपनी बात, न आना इस देस लाडो, कृष्णाबेन खाखरावाला, ससुराल सिमर का, दिल बोले ओबेरॉय, इश्कबाज जैसे शोज में देखा गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *