सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

आयशा खान के बाद इस हसीना का भी कटा शो से पत्ता, फिनाले के करीब आकर हुईं आउट

3 मिनट पढ़ें

आयशा खान के बाद इस हसीना का भी कटा शो से पत्ता, फिनाले के करीब आकर हुईं आउट

टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस 17 में आयशा खान का सफर खत्म हो गया है. वहीं, आज यानी रविवार को भी एक कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट होने जा रहा है. चलिए जानते हैं कौन है वो सदस्य…

टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 17 को खत्म होने में बस 1 हफ्ता रह गया है. ये आखिरी वीकेंड का वार है. शो में आयशा खान का सफर खत्म हो गया है. वहीं, अब आज यानी वीकेंड का वार पर शो से एक और कंटेस्टेंट्स की छुट्टी होने जा रही है. एपिसोड का एक प्रोमो भी सामने आ गया है, जिसमें सलमान खान इस हफ्ते एलिमिनेट होने वाले सदस्य के नाम की घोषणा करते नजर आए हैं.

इस हफ्ते से घर से बेघर होने के लिए 4 सदस्य नॉमिनेटिड थे, जिसमें अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालवीय और आयशा खान का नाम शामिल था. इसमें से आयशा खान वीकेंड का वार से पहले ही ऑडियंस की लाइव वोटिंग में आउट हो चुकी हैं. वहीं, अब एक और सदस्य बेघर होने वाला है.

आयशा खान के बाद हुआ एक और एविक्शन 

सामने आए प्रोमो में सलमान खान कहते सुनाई दे रहे हैं कि- ईशा, विक्की और अंकिता आज फिनाले से बस एक हफ्ते दूर इस घर से जिसका सफर पूरा हो रहा है वो है….इसके बाद ईशा मूंह खुला का खुला रह जाता है. वहीं, अंकिता और विक्की फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं. प्रोमो में एलिमिनेटिड सदस्य का नाम तो रिवील नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर उसका नाम रिवील हो गया है.

ये हसीना हुई बिग बॉस 17 से बाहर 

दरअसल, बिग बॉस के फेन पेज द खबरी के मुताबिक इस हफ्ते जो घर से बेघर होने जा रही है वो कोई और नहीं बल्कि ईशा मालवीय है. आयशा खान के बाद ईशा का सफर भी फिनाले से एक हफ्ते पहले खत्म हो रहा है. अब ये कितना सही है ये तो आज के एपिसोड में पता चल जाएगा.

इन कंटेस्टेंटस ने फिनाले वीक में पक्की की अपनी जगह 

इस वक्त घर में 7 कंटेस्टेंट्स बचे हैं, जिसमें मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मन्नारा चोपड़ा, अरुण महाशेट्टी और ईशा मालवीय का नाम शामिल है. अब अगर आज ईशा चली जाती हैं तो 6 कंटेस्टेंट्स फिनाले वीक में अपनी जगह पक्की कर लेंगे. बता दें कि, बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले अगले रविवार यानी 28 जनवरी को होने जा रहा है. इस सीजन के विनर का नाम जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *