सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

दिनेश कराला-जितेंद्र गोगी गिरोह के दो शार्पशूटर गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर के घर गोलीबारी कर दी थी धमकी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिनेश कराला-जितेंद्र गोगी गिरोह के दो शार्पशूटर गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर के घर गोलीबारी कर दी थी धमकी

दिनेश कराला-जितेंद्र गोगी गिरोह के दो शार्पशूटर को दिल्ली पुलिस ने किया  गिरफ्तार

दिल्ली के एक प्रॉपर्टी डीलर के घर में गोलीबारी कर दहशत फैलाने वाले एक कुख्यात गैंग के दो शार्पशूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन दोनों ने बिल्डर को धमकी भी दी थी.

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (Crime Branch) ने हत्या के प्रयास और जबरन वसूली मामले में वांछित दिनेश कराला (Dinesh Karala) और जितेंद्र गोगी (Jitendra Gogi) गिरोह के दो शार्पशूटरों (Sharpshooter) को गिरफ्तार किया है. शार्पशूटरों की पहचान हरियाणा के रहने वाले कार्तिक (22) और प्रदीप (21) के रूप में हुई. हाल ही में 7 नवंबर को कार्तिक और प्रदीप उत्तम नगर के ओम विहार इलाके में पहुंचे थे और प्रॉपर्टी डीलर (गौरव होम्स एंड बिल्डर) के घऱ गोलीबारी की थी.

गोली उनके ऑफिस के शीशे के दरवाजे पर लगी. उन्होंने दिनेश कराला के निर्देश पर वहां एक लेटर भी छोड़ा. लेटर में, उन्होंने उन्हें दिनेश कराला से मिलने के लिए कहा और यह भी धमकी दी कि अगर वह “दिनेश भाई” से नहीं मिले, तो ऑफिस के अंदर बैठे व्यक्ति को गोली मारी जाएगी और उनके निर्माण स्थलों पर हथगोले फेंके जाएंगे.

खौफ बनाने के लिए की हवा में फायरिंग

Advertisement

मौके से भागते समय शूटरों ने लोगों के बीच खौफ पैदा करने के लिए हवा में कई राउंड फायरिंग की. विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा, ”जांच के दौरान, एक विशिष्ट इनपुट प्राप्त हुआ कि बिंदापुर पुलिस स्टेशन के सनसनीखेज हत्या के प्रयास और जबरन वसूली मामले में शामिल दिनेश कराला जितेंद्र गोगी गिरोह के सक्रिय शूटर द्वारका क्षेत्र में जघन्य अपराध करने के लिए झरोदा कलां नाला के माध्यम से दिल्ली आएंगे.”

पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल

इसके बाद जाल बिछाया गया और दोनों को पकड़ लिया गया. दिनेश कराला मकोका, हत्या और अन्य जघन्य मामलों में मंडोली जेल में बंद है. गैंग लीडर जितेंद्र गोगी के खात्मे के बाद दिनेश कराला ने गैंग की जिम्मेदारी ली और जेल से अपने गैंग को ऑपरेट करना शुरू कर दिया. यादव ने कहा, ”पहले, उन्होंने गिरोह चलाने के लिए दीपक बॉक्सर को जिम्मेदारी सौंपी.”

दीपक की गिरफ्तारी पर दिनेश ने संभाली गैंग की कमान

दीपक बॉक्सर की गिरफ्तारी के बाद, दिनेश कराला ने फिर से गिरोह की कमान संभाली और सट्टा संचालकों, बूटलेगर्स, प्रॉपर्टी डीलरों, बिल्डरों आदि से फिरौती की रकम मांगना शुरू कर दिया. वह अपने सहयोगियों को, जो जेल से बाहर हैं, उन बेरोजगार युवाओं को भर्ती करने का काम सौंपता है, जिन्हें पैसे की जरूरत होती है. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को भी दिए गए कार्य को अंजाम देने के लिए दिनेश कराला के सहयोगियों द्वारा भर्ती किया गया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *