सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बहू आलिया भट्ट बेहद खुश हैं सास नीतू कपूर, लिखा – ‘बहुत-बहुत फक़्र है’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

बहू आलिया भट्ट को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बेहद खुश हैं सास नीतू कपूर, लिखा – ‘बहुत-बहुत फक़्र है’

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के नेशनल अवॉर्ड मिला है. जिसके लिए अब उनकी सास नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को बधाई दी है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में उनकी उम्दा अदाकारी के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है. एक्ट्रेस को ये अवॉर्ड आज यानि 17 अक्टूबर को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया. इस समारोह में आलिया के साथ उनके पति रणबीर कपूर भी पहुंचे थे. वहीं अब आलिया की सास और दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी अपनी बहू को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है.

नेशनल अवॉर्ड मिलने पर सास ने दी आलिया को बधाई

आलिया भट्ट को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर उनकी सास नीत कपूर की खुशी सातवें आसमान पर है. हाल ही में नीत कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का एक वीडियो शेयर किया और उसके कैप्शन में लिखा – प्राउड..बहुत बहुत प्राउड..आलिया भट्ट..इसके साथ ही नीतू ने एक नजर ना लगने वाली इमोजी भी बनाई. वहीं इससे पहले जब नेशनल अवॉर्ड के लिए आलिया का नाम सामने आया था तो नीतू कपूर ने कहा था कि, “आलिया भट्ट, आपके पहले राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बहुत बहुत बधाई..”

Advertisement

पत्नी के स्पेशल मोमेंट को रणबीर ने किया कैप्चर

बता दें कि ये आलिया भट्ट का पहला नेशनल अवॉर्ड है. इसलिए इस पल को खास बनाने के लिए एक्ट्रेस अपनी शादी की साड़ी पहनकर अवॉर्ड लेने पहुंची थीं. जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी. वहीं जब आलिया राष्ट्रपति से अवॉर्ड ले रही थी तो ऑडियंस में बैठे रणबीर कपूर अपनी वाइफ के स्पेशल मोमेंट को कैमरा में कैद करते दिखाई दिए.

इस फिल्म में नजर आई थीं आलिया

बात करें फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की तो इसके निर्देशक संजय लीला भंसाली थे. फिल्म में आलिया ने एक कोठे वाली का दमदार रोल निभाया था. इस रोल के दर्शक आज भी उनकी तारीफ करते हुए नजर आते हैं. बता दें कि आलिया को आखि री बार फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था. वहीं रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ‘एनिमल’ में दिखाई देंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *