सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं दिशा परमार,बर्थडे पर न्यू बॉर्न बेटी को गोद मे लिए नजर आए राहुल वैद्य

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिशा परमार हुईं अस्पताल से डिस्चार्ज, बर्थडे पर न्यू बॉर्न बेटी को गोद मे लिए नजर आए राहुल वैद्य

दिशा परमार और उनके सिंगर पति राहुल वैद्य पेरेंट्स बन चुके हैं.आज अपने बर्थडे के मौके पर राहुल नन्ही परी के साथ अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए.

टीवी इंडस्ट्री के चहेते कपल दिशा परमार और उनके सिंगर पति राहुल वैद्य पेरेंट्स बन चुके हैं. आज अपने बर्थडे के मौके पर राहुल नन्ही परी के साथ अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए. अपने बर्थडे पर सिंगर को बड़ा गिफ्ट मिला है और वे अपने घर अपनी नन्ही परी को आज हॉस्पिटल से पत्नी दिशा संग डिस्चार्ज कराकर घर आए हैं.

बर्थडे पर न्यू बॉर्न बेटी को गोद मे लिए अस्पताल से बाहर आए राहुल वैद्य

हॉस्पिटल से बाहर आते हुए राहुल वैद्य ने कहा, ‘गणेश चतुर्थी में हमारे घर लक्ष्मी आई है. आज मेरा बर्थडे है और बर्थडे के दिन मेरी बच्ची और वाइफ घर आ रहे हैं. इससे अच्छा शायद ही बर्थडे गिफ्ट शायद ही किसी को दुनिया में मिल सकता है. भगवान को भी मैं धन्यवाद देता हूं, आप सब भी मेरी बेटी को आर्शीवाद दीजिए’.

20 सितंबर को दिशा ने दिया था बेबी गर्ल को जन्म

दिशा परमार और राहुल वैद्य ने जब से फैंस के सामने अनाउंस किया था कि जल्द ही वह पैरेंट्स बनने वाले हैं फैंस को तभी से से इंतजार था कि कब ये कपल खुशखबरी सुनाएगा. 20 सितंबर को राहुल वैद्य ने इंस्टा पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट दी थी कि उनके घर लक्ष्मी ने जन्म लिया है.

Advertisement

पोस्ट के कैप्शन में सिंगर ने लिखा- हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है! मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और बिल्कुल ठीक हैं! इसके बाद से ही फैंस लगातार कपल को बधाईयां दे रहे हैं.

ये खास लोग रखेंगे बेटी का नाम

पैप्स ने राहुल से ये भी पूछा कि वे अपनी बेटी के लिए क्या नाम सोच रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘बेटी का नाम उनकी दादी और नानी रखेंगी, इसलिए जो भी नाम तय किया जाएगा वह जल्द ही आप सभी के साथ शेयर किया जाएगा. वहीं इस मौके पर दिशा ने कहा, ‘मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि हमारी छोटी बच्ची को अपना सारा आशीर्वाद देते रहें’.

दिशा परमार हुईं अस्पताल से डिस्चार्ज

एक्ट्रेस दिशा परमार डिलीवरी के तीसरे दिन अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं. राहुल ने फैंस को अपडेट देकर बताया है कि दिशा और उनकी बेबी गर्ल दोनों ही एकदम ठीक है. बता दें कि आज राहुल वैद्य के जन्मदिन के मौके पर उनकी खुशी डबल हो गई है, क्योंकि आज उनका बर्थडे भी है और उनकी बेटी और वाइफ आज घर आ गए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *