सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

स्कूलों में राखी से छठ तक छुट्टियों में कटौती,जारी किया शिक्षा विभाग ने नया फरमान

2 मिनट पढ़ें

बिहार के सरकारी स्कूलों में राखी से छठ तक छुट्टियों में कटौती, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया फरमान

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बनने के बाद केके पाठक लगातार एक्शन में दिख रहे हैं. वहीं, अब विभाग छुट्टियों को लेकर नया फरमान जारी किया है.

बिहार सरकार ने सितंबर से दिसंबर तक की सरकारी स्कूलों की छुट्टियों में कटौती की है. सितंबर से दिसंबर तक 23 छुट्टियां थीं, जो अब 11 कर दी गयी हैं. शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) के निर्देश पर प्रारंभिक से उच्च माध्यमिक तक के स्कूलों में छुट्टियों की नई तिथि जारी की गई है. छुट्टियों में किए गए बदलाव पर शिक्षा विभाग का कहना है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1-5) में कम-से-कम 200 दिन, मध्य विद्यालयों (कक्षा 6-8) में कम-से-कम 220 दिनों का कार्यदिवस होना जरूरी है.

दुर्गापूजा में स्कूलों में रहेगी तीन दिनों की छुट्टी 

स्कूलों में रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं रहेगी. पहले सरकारी स्कूलों में 31 अगस्त को छुट्टी घोषित थी. दुर्गापूजा में स्कूलों में छह दिनों की छुट्टी हुआ करती थी, जिसे घटाकर अब रविवार जोड़कर तीन दिनों का कर दिया गया है. पूर्व की घोषणा के अनुसार दिवाली से छठ पूजा तक 13 नवंबर से 21 नवंबर तक छुट्टी थी. अब शिक्षा विभाग के नए कैलेंडर के मुताबिक दिवाली पर 12 नवंबर, चित्रगुप्त पूजा पर 15 नवंबर को और छठ पूजा पर 19 और 20 नवंबर को छुट्टी रहेगी.

नए आदेश में ये छुट्टी अप्रभावित है

शिक्षा विभाग के ताजा आदेश के तहत चेहल्लुम पर 6 सितंबर, मोहम्मद साहब से जन्मदिन और अनंत चतुर्दशी पर 28 सितंबर, महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर और क्रिसमस डे पर 25 दिसंबर को मिलने वाली छुट्टी अप्रभावित रही है. बता दें कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक इन दिनों लगातार एक्शन में हैं. शिक्षा विभाग में सुधार को लेकर कई फरमान जारी कर चुके हैं. इससे शिक्षा विभाग में हड़कंप है. इसके साथ ही वो लगातार स्कूलों का निरीक्षण भी कर रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *