Home क्राइम मुजफ्फरनगर: बच्चे को छात्रों से पिटवाने के मामले में FIR दर्ज, मैडम...

मुजफ्फरनगर: बच्चे को छात्रों से पिटवाने के मामले में FIR दर्ज, मैडम की सफाई- बहुत परेशान थी

0
113

यूपी के मुजफ्फरनगर में पहाड़ा न याद करने पर छात्र को क्‍लास के अन्‍य बच्‍चों से पिटवाने वाली मैडम के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। मैडम ने अब अपनी गलती मान ली है। अपनी सफाई में उनका कहना कि है कि उस वक्त वह बहुत परेशान थीं। वह दिव्यांग हैं और उठ पाने में असमर्थ हैं। इसी वजह से पहाड़ा याद नहीं करने पर दूसरे बच्चे से पिटाई करने को बोल दिया था।

मुस्लिम बच्चों की माएं उनकी पढ़ाई पर ध्यान नहीं देतीं

शिक्षिका ने कहा कि मुस्लिम बच्चों की माएं उनकी पढ़ाई पर ध्यान नहीं देतीं, जिससे बच्चों का नाश हो जाता है। इस दौरान उन्‍होंने छात्र के धर्म को लेकर भी टिप्पणी की, जिसका वीडियो छात्र के चचेरे भाई ने बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला टीचर के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। वहीं, सियासत भी चरम पर है।

राहुल-प्रियंका और ओवैसी ने उठाए सवाल

इस मामले को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने X पर पोस्‍ट करते हुए कहा कि ये बीजेपी का फैलाया वही केरोसिन है, जिसने भारत के कोने-कोने में आग लगा रखी है। वहीं, प्रियंका गांधी ने लिखा- नफरत तरक्की की सबसे बड़ी दुश्मन है। हमें एकजुट होकर इस नफरत के खिलाफ बोलना होगा। इसके अलावा AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इसके जिम्मेदार योगी और उनकी नफरती सोच है। वरुण गांधी ने कहा कि ज्ञान के मंदिर में एक बच्चे के प्रति घृणा भाव ने पूरे देश का सिर शर्म से झुका दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here