सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

‘दिल्ली में बाढ़ BJP की एक साजिश’,वीडियो शेयर कर लगाए गंभीर आरोप

3 मिनट पढ़ें

‘दिल्ली में बाढ़ BJP की एक साजिश’, AAP ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर लगाए गंभीर आरोप

आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसे पोस्ट कर आप ने दिल्ली में बाढ़ के पीछे साजिश का अंदेशा जाहिर किया है और इसका आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगाया गया है.

राजधानी दिल्ली इस वक्त यमुना के कहर से त्रस्त है. दिल्ली के ज्यादातर इलाके आज जल-मग्न हैं. बारिश और बाढ़ की वजह से दिल्ली ठहर सी गई है. लेकिन आम आदमी पार्टी (AAP) इस आपदा को भी सियासी नजरिए से देख रही है. शुक्रवार को AAP के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसके जरिए पार्टी ने दिल्ली में बाढ़ के पीछे ‘साजिश’ का अंदेशा जताया है और इसका आरोप भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर लगाया है.

‘डूबा कर मारने की साजिश’

ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो को हथिनी कुंड के पास रहने वाले एक शख्स ने बनाया था. वीडियो में कहा जा रहा है कि हथिनीकुंड के पास ही एक नहर है, जो यूपी के सहारनपुर की तरफ जाती है, लेकिन वो नहर बिल्कुल सुखी है, जबकि दिल्ली आज पानी-पानी हुई पड़ी है और इसका कारण यह है कि हरियाणा से सारा पानी दिल्ली की तरफ छोड़ा जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए आप ने लिखा है कि ‘क्या दिल्ली वालों को डूबा कर मारने की साजिश कर रही है बीजेपी?’

यूपी के बजाय दिल्ली को चुना

इस वीडियो को शेयर कर आप यह बताना चाह रही है कि हथिनी कुंड से पानी यूपी की तरफ भी छोड़ा जा सकता था, और अगर ऐसा किया जाता तो आज दिल्ली में बाढ़ की स्थिति नहीं होती. लेकिन हरियाणा से सारा पानी दिल्ली की तरफ छोड़ा जा रहा है. आप के इस ट्वीट के अनुसार, ये सब जानबूझकर ऐसा किया गया है, जिससे दिल्ली में आपातकाल जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं. इस आपदा के समय मे भी आम आदमी पार्टी राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप वाली सियासत कर रही है. जबकि समय रहते इसके लिए तैयारी करनी थी और अब राहत-बचाव कार्य को पुख्ता किये जाने की जरूरत है.

हथिनीकुंड के पास दो कॉरिडोर

ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो को जल बोर्ड के उपाध्यक्ष अजर आप के विधायक एडवोकेट सोमनाथ भारती द्वारा शेयर किया गया है. साथ ही उन्होंने इस वीडियो को ‘इंसानियत से बड़ा कुछ भी नहीं’ कैप्शन भी दिया है. आप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जारी किए गए इस वीडियो को लेकर बुराड़ी से दिल्ली सरकार के विधायक और आप के प्रवक्ता, संजीव झा ने खास बातचीत में बताया कि हथिनीकुंड बैराज के पास दो कॉरिडोर हैं, ईस्ट और वेस्ट. ईस्ट वाला कॉरिडोर हरियाणा की तरफ से दिल्ली को आता है, जबकि वेस्ट वाला यूपी की तरफ जाता है. अगर उस कैनल में भी थोड़ा-थोड़ा ही पानी छोड़ा जाता तो, आज दिल्ली की हालत इतनी बुरी नहीं होती. वहीं यमुना में हथिनीकुंड बैराज की तरफ से रुक-रुक कर पानी छोड़ा गया, जो दिल्ली शहर में आ कर रुक गया है. इसलिए सवाल यह है कि, क्यों नहीं यूपी?

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *