सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

चलती कार को रोककर की 70 लाख रुपये की लूट, घटना सीसीटीवी में कैद

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली : बदमाशों ने चलती कार को रोककर की 70 लाख रुपये की लूट, घटना सीसीटीवी में कैद

बीते एक महीने के बीच कार रोककर लूटपाट की यह दूसरी घटना है. इससे पहले पिछले महीने प्रगति मैदान के पास टनल में भी बदमाशों ने एक कार को रोककर लूटपाट की थी.

कार रोककर की लूटपाट

दिल्ली में बदमाशों ने एक बार फिर एक बड़ी लूट को अंजाम दिया है. घटना दिल्ली के पुष्पांजलि एनक्लेव इलाके की बताई जा रही है. लूट की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने चलती को कार को पहले रोका और उसके बाद कार के अंदर बैठे व्यापारियों के पास से पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गए. इस बैग में करीब 70 लाख रुपये थे. पुलिस ने फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते इसकी जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

बता दें कि पुष्पांजलि एनक्लेव इलाका दिल्ली के मंगलोपुरी थाने के अंदर आता है. इस लूट की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई है. आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच कर रही है.

गौरतलब है कि बीते एक महीने के बीच कार रोककर लूटपाट की यह दूसरी घटना है. इससे पहले पिछले महीने प्रगति मैदान के पास टनल में भी बदमाशों ने एक कार को रोककर लूटपाट की थी. हालांकि, उस घटना में पुलिस ने घटना के कुछ दिन के भीतर ही आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *