सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

डीयू में छात्र के सीने में घोंपा चाकू-गर्लफ्रेंड के चक्कर में मर्डर,दो आरोपी गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Murder: डीयू में छात्र के सीने में घोंपा चाकू- दो आरोपी गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के चक्कर में मर्डर

दिल्ली यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट कॉलेज के गेट पर एक छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. हत्या के आरोप में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के बाहर में रविवार (18 जून) को एक छात्र की चाकू से हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. निखिल चौहान नाम के छात्र की उस वक्त हत्या कर दी गई जब वो आर्यभट्ट कॉलेज में स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) की क्लास करके बाहर आ रहा था. आरोपियों की पहचान राहुल और हारून के रूप में की गई है. राहुल बिंदापुर का रहने वाला है, जिसकी उम्र 19 साल है. दूसरा आरोपी हारून चाणक्य प्लेस का रहने वाला है और इसकी उम्र भी 19 साल ही है.

क्या है पूरा मामला?

Advertisement

यह मामला दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस का है. बताया जा रहा है कि करीब सात दिन पहले आर्यभट्ट कॉलेज में एसओएल के एक छात्र ने निखिल की प्रेमिका के साथ बदसलूकी की थी. इस पूरी घटना का बदला आरोपी ने अपने दूसरे साथियों के साथ मिलकर लिया. रविवार को दोपहर करीब 12.30 बजे आरोपी अपने तीन साथियों के साथ कॉलेज गेट के बाहर निखिल के निकलने का इंतजार कर रहा था. जैसे ही निखिल कॉलेज के गेट से बाहर निकला तो आरोपी ने पहले उसके साथ झगड़ा शुरू किया और उसके सीने में चाकू घोंप दिया.

जैसे ही सीने पर चाकू लगा तो निखिल की हालत बिगड़ गई. गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया. इस पूरी घटना के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर लिया. छानबीन के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. छात्र निखिल की हत्या के बाद परिवार सदमे में है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *